संदेश

मार्च, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, जीवन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा बेहद जरुरी-सुशील सिंह

चित्र
ज्ञान, कौशल, सकारात्मक सोच और कुशल व्यवहार शिक्षा से ही संभव है। चंदौली, सटीक संवाद। शिक्षा एक ऐसी चाभी है जिससे विकास के सभी दरवाजे खोले जा सकते हैं. यहीं नहीं इससे ही समाज और देश का विकास संभव है. शिक्षा ज्ञान, कौशल, सकारात्मक सोच और कुशल व्यवहार विकसित करती है. अर्थात् शिक्षा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने जीवन को बेहतर बनाने में बहुत ही उपयोगी है. उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुशील कुमार सिंह ने  अमडा गांव में शांति देवी महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सोमवार को कही. फोटो: विधायक सुशील सिंह अमडा गांव में शांति देवी महाविद्यालय का लोकार्पण करते हुए  उन्होंने नरवन में शिक्षा को मजबूत करने पर महाविद्यालय परिवार का सराहना करते हुए कहा कि नरवन  खेती किसानी के लिए काफी मशहूर है. बावजूद इस क्षेत्र में युवा शिक्षा को आधार मानकर नए नए आयाम स्थापित कर रहे है. जो युवा को आगे तक ले जाने में काफी कारगर साबित होगा. सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के बढ़ावा के लिए काम कर रही है. आज बहुत बड़ी खुशी की बात...

त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

चित्र
संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग, शान्ति बनाए रखने की अपील  चंदौली , जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रांगत संवेदनशील स्थानों पर एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानीय क्षेत्रों में मय पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त- फ्लैग मार्च किया गया. वहीं ईद उल फितर के अवसर पर व आगामी पर्व के दृष्टिगत आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसें अपील की गई कि शान्ति व्यवस्था में सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखे तथा अफवाहों पर ध्यान न दें. बता दें कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांघे के निर्देश पर चंदौली पुलिस आने वाले पर्वो त्यौहारों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से अलर्ट और कटिबद्ध हैं. जिसके क्रम में सोमवार को ईद उल फितर के अवसर पर व आगामी पर्व रामनवमी के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई. साथ ही आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसें अपील की गई कि आगामी त्यौहार में शान्ति ...

नमाजियों ने मुल्क में अमन और चैन की मांगी दुआएं

चित्र
एक दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, वफ्फ बोर्ड बिल का किया विरोध नई दिल्ली, सटीक संवाद । सोमवार को देश भर में मुस्लिम भाईयों ने सुबह ईदगाहों पर पहुंचकर नमाज अदा की. नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद उल फितर की बधाई दी. वहीं मुल्क में अमन और चैन की दुआएं मांगी.  कई जगहों पर वफ्फ बोर्ड बिल का विरोध किया गया है. ऐसे में कुछ युवा बांह पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा करने पहुंचे थे.ईदगाहों में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही. रमजान के पाक महीने के समापन के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फितर का त्योहार देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया. ईद की नमाज अदा करवाई गई और मुल्क में अमन और चैन की दुआएं मांगी गई. इस दौरान कुछ जगहों पर युवकों द्वारा केंद्र सरकार के वफ्फ बोर्ड को समाप्त करने के लिए लाए जा रहे बिल का विरोध किया गया. ऐसे में उन्होंने ईदगाह पर अपनी बांह पर काली पट्टी बांध ईद की नमाज अदा की. सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया. इस बाबत उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के चहनियां क्षेत्र के दरियापु...

पीएम की पर्सनल सेक्रेटरी बनी निधि तिवारी

चित्र
2014 बैच की अधिकारी हैं, पीएम कार्यालय में उप सचिव के रूप में दे चुकी है सेवाएं दिल्ली, सटीक संवाद। ( PS) के पद पर भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निजी सचिव की नियुक्ति की गई. इनको  इससे पूर्व नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था. इससे पहले वे विदेश मंत्रालय (MEA) में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं. फोटो: निधि तिवारी  DoPT की तरफ से जारी आदेश के अनुसार निधि तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के रूप में कार्यरत थीं लेकिन अब उनकी नियुक्ति पीएम की पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में की गई है. निधि तिवारी (Nidhi Tewari) ने 2014 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होकर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में उनकी सेवाएं सराहनीय रही हैं, जिसे देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रधानमंत्री के निजी सचिव के तौर पर निधि तिवारी का कार्यभार महत्वपू...

चंदौली में 129 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त

चित्र
टीबी मुक्त पंचायतों के ग्राम प्रधान, स्वयं सेवी संस्थाएं एवं प्राईवेट चिकित्सालय सम्मानित चंदौली, 29 न मार्च 2025, सटीक संवाद।  जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस पर वर्ष 2024 में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनटीईपी कर्मचारियों, निःक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को गोद लेने वाले स्वयं सेवी संस्थाएं एवं प्राईवेट चिकित्सालयों तथा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में सहयोग करने वाले एक्सरे सेन्टर एवं सीएचओ को गाॅंधी जी की कांस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  वर्ष 2024 में पूरे जनपद में कुल 129 ग्राम पंचायतों को टी0बी0 मुक्त किया गया, जिसमें से 12 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी द्वारा गाॅंधी जी की कांस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, शेष ग्राम प्रधान को ब्लाक स्तर पर सम्मानित किया जायेगा.   इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनटीईपी...

उद्यमियों की समस्याओं का फौरन निस्तारण हो-जिलाधिकारी

चित्र
औद्योगिक माहौल को अनुकूल बनाए रखने, निर्बाध विद्युत व्यवस्था देने, सुरक्षा  प्रबंध सुनिश्चित रखने के निर्देश  चंदौली , 29 मार्च 2025, सटीक संवाद ।  जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने जिला उद्योग बंधु के साथ बैठक कर उनके क्षेत्र में हो रही समस्याओं से अवगत हुए.वहीं संबधित अधिकारियों से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देश दिया. बता दें कि आज जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु के साथ बैठक किया. जिसमें उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं औद्योगिक क्षेत्र स्थित कटरिया अंडरपास के निकट हाइवे से सर्विस रोड पर जाने के लिए निकास मार्ग बनवाने, औद्योगिक क्षेत्र रामनगर फेज 2 की सड़कों के निर्माण कराए जाने तथा लटक रहे बिजली के तारों को ऊपर करवाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया.  जिसपर जिलाधिकारी ने  संबधित अधिकारियों से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए  कहा कि जनपद में औद्योगिक माहौल को अनुकूल बनाए रखने के दृष्टिगत इंडस्ट्रियल एरिया में विद्युत की निर्बाध व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफ...

डॉ. नदीम अशरफ क्षय रोग रोकथाम में सराहनीय योगदान के लिए डीएम के हाथों सम्मानित

चित्र
टीबी को खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा- डॉ. नदीम अशरफ  रिपोर्ट - राकेश यादव रौशन मारूफपुर/चंदौली, 29 मार्च, 2025, सटीक संवाद।  क्षेत्र के मानव ख़िदमत फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. नदीम अशरफ़ को क्षय रोग की रोकथाम में अतुलनीय योगदान देने के लिए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट चंदौली में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. फ़ोटो - कलेक्ट्रेट में शनिवार को डॉ. नदीम अशरफ को सम्मानित करते डीएम चंदौली    इस अवसर पर डॉ. नदीम अशरफ़ ने बताया कि टीबी हमारे देश की एक बीमारी है, जिसकी रोकथाम के लिए व्यक्तिगत और शासन स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं. हमारी संस्था के संस्थापक डॉ. अबुल सरह पिछले 24 सालों से ऐसे मरीजों की सेवा करते आ रहे हैं. टीबी को खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा, तभी भारत जीतेगा और टीबी हारेगा.       इस अवसर पर सीएमओ चंदौली वाई के राय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित ग्राम प्रधान आदि रहे हैं।

औरगजेब को मानने वालों को विकास नही दिखता-विधायक सुशील सिंह

चित्र
पिछले आठ सालों में जनपद में हुए विकास की गिनाई उपलब्धियां, कहा विपक्ष के 70 साल भाजपा के 8साल के बराबर है  चंदौली , जिले के सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में जनपद में हुए विकास की उपलब्धियां गिनाई. वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने औरंगजेब का चश्मा लगाए हुए बैठा है. उन्हे देश  विकास नहीं दिखता.विपक्ष के 70 साल के बराबर भाजपा का 8 साल है. फ़ोटो-प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्व होने पर योजनाओं की जानकारी देते विधायक सुशील सिंह सकलडीहा ब्लॉक परिसर में विधायक सुशील सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल में चंदौली जनपद में हुए विकास की उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि  औरगजेब को मानने वालों को विकास नही दिखता है. विपक्ष अपने 70 सालों में जितना विकास किया उतना तो भाजपा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने आठ वर्ष में ही अनेक योजनाओं से गरीब, वंचित और शोषित को लाभान्वित कर दिखाया है. उन्होंने भाजपा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जनपद में मेडिक...

जिलाधिकारी ने निराशा जनक प्रगति पर लगाई फटकार

चित्र
अगले माह तक पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित  चंदौली, 29 मार्च 2025, सटीक संवाद। कलेक्ट्रेट   सभागार में पंचायती राज विभाग की जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी संग जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने बैठक किया. बैठक में  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की समीक्षा की. निराशाजनक प्रगति पर कड़ी फटकार लगाते हुए अगले माह तक सभी कार्यों को पूर्ण करते हुये जियो टैगिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिया. वहीं चेताया कि लापरावाही मिलने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. बता दें कि आज जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष ओ० डी० एफ० प्लस, चिन्हित गंगा किनारे ग्रामों का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति विवरण सामुदायिक एवं संस्थागत कचरा पात्र/ प्लास्टिक बैंक सहित सभी बिंदुओं पर समीक्षा की.  उन्होंने कम प्रगति होने पर संबंधित को प्रगति ठीक करने हेतु कार्यशैली में तेजी लाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगले महीने तक सभी बिंदुओं पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं प्राप्त हुए तो कठोर से कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.  उन्होंने कहा कि जनपद क...

लोन लेने वाले की मृत्यु हो जानें पर बैंक ऋण की वसूली कैसे करता है, जानें बैंक के नियम

चित्र
जब कोई व्यक्ति बैंक से ऋण लेता है और उसकी मृत्यु हो जाती है, तो सबसे पहले यह देखा जाता है कि क्या उस ऋण के साथ कोई को-साइनर (सह-हस्ताक्षरकर्ता) या गारंटर जुड़ा है। अगर हां, तो बैंक उस व्यक्ति से ऋण की वसूली कर सकता है. आपने कभी सोचा कि अगर किसी ने बैंक से ऋण लिया और उसकी मृत्यु हो जाए तो उसका कर्ज कौन चुकाएगा? यह सवाल कई लोगों के मन में उठता है, खासकर तब जब परिवार पहले से ही मुश्किल वक्त से गुजर रहा हो. बैंक के नियमों को समझना जरूरी है ताकि ऐसी स्थिति में आप तैयार रहें और अपने अधिकारों को जान सकें. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि बैंक ऋण की वसूली कैसे करता है और पैसा किसे देना पड़ सकता है. कर्ज की जिम्मेदारी किस पर आती है? जब कोई व्यक्ति बैंक से ऋण लेता है और उसकी मृत्यु हो जाती है, तो सबसे पहले यह देखा जाता है कि क्या उस ऋण के साथ कोई को-साइनर (सह-हस्ताक्षरकर्ता) या गारंटर जुड़ा है. अगर हां, तो बैंक उस व्यक्ति से ऋण की वसूली कर सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आपने अपने पति या पिता के साथ मिलकर लोन लिया था, तो उनकी मृत्यु के बाद आपको कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी मिल सकती ...

अब घर घर लगेगा स्मार्ट मीटर, रिचार्ज खत्म होते ही कट जायेगी बिजली

चित्र
गलत बिलिंग से मिलेगा छुटकारा. समय से पहले करना होगा रिचार्ज लखनऊ, सटीक संवाद । यूपी में बिजली विभाग द्वारा घर-घर में स्मार्ट मीटर लगेगा. रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जायेगी. अब समय से पहले रिचार्ज करना होगा.  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर  लगाने का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य बिजली चोरी को रोकना, उपभोक्ताओं को सटीक बिजली खपत का हिसाब देना, और गलत बिलों से छुटकारा दिलाना है. यह कदम न केवल उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है, बल्कि प्रदेश के बिजली विभाग के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. स्मार्ट मीटर का उद्देश्य स्मार्ट मीटर लगाने का सबसे बड़ा उद्देश्य बिजली चोरी को रोकना है. अक्सर यह देखा गया है कि बिना मीटर के बिजली चोरी की जाती है, जिससे सरकार को भारी नुकसान होता है. स्मार्ट मीटर की मदद से यह चोरी रोकी जा सकती है क्योंकि यह मीटर रियल-टाइम में बिजली खपत को ट्रैक करता है और डेटा को बिजली विभाग तक भेजता है. साथ ही, यह उपभोक्ताओं को उनकी बिजली खपत की सटीक जानकारी भी देता है. इससे उपभोक्ताओं को गलत बिल की समस्या से राहत मि...

टैक्स डिपार्टमेंट की नजर सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी

चित्र
टैक्स की चोरी करना अब किसी के लिए आसान नहीं, मिलने जा नया हथियार टैक्स की चोरी करना अब किसी के लिए आसान नहीं. टैक्स की चोरी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर अब आपके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी होगी. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए कानून के तौर पर उन्हें नया हथियार मिलने जा रहा है, जिसके बाद पहले के मुकाबले उनके पास एक्शन के लिए ज्यादा ताकत हो जाएगी. 1 अप्रैल 2026 यानी नए वित्तीय वर्ष से आयकर विभाग को नई कानूनी ताकत मिलेगी. इस कानून में ये प्रावधान है कि इनकम टैक्स ऑफिसर किसी भी संदिग्ध लोगों से उनके ईमेल, बैंक खाते, सोशल मीडिया एकाउंट्स, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स से लेकर ऑनलाइन निवेश तक पर सीधा पहुंच रख पाएंगे. इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 132 इनकम टैक्स ऑफिसर को किसी भी संदिग्ध की तलाशी से लेकर जब्ती तक की इजाजत देता है. यानी, सरकार इसके जरिए डिजिटल माध्यमों से हो रही चोरी पर शिकंजा कसने का मन बनाया है. ऐसे में अघोषित आय, सोना-चांदी से लेकर कीमती डिजिटल वस्तुएं और गुप्त संपत्ति तक ट्रैक की जा सकेगी. इसमें ये प्रावधान है कि जांच के दौरा...

2025 अब तक का सबसे गर्म साल रहेगा

चित्र
हीटवेव की संख्या दोगुनी हो सकती है. जलवायु परिवर्तन का है वजह दिल्ली, सटीक संवाद । मौसम विभाग के अनुसार इस बार भारत में ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है. आईएमडी ने इसे लेकर आगाह भी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव की संख्या दोगुनी हो सकती है. 2024 भारत के लिए सबसे गर्म सालों में से था लेकिन इस बार उससे भी ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है. हीटवेव दोगुने होने की वजह मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी हो जाती है तो 2025 अब तक का सबसे गर्म साल रहेगा. इन दिनों का तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ज्यादा हो सकता है. हीटवेव के दिनों में बढ़ोतरी के पीछे की वजह अल नीनो की स्थिति है और दूसरी सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन है. मार्च में ही तापमान 40 डिग्री पार मौसम विभाग के अनुसार, देश के आठ राज्यों का तापमान इस समय 40 डिग्री से ज़्यादा है. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश. अ...

अंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित

चित्र
डॉ. अंबेडकर सिंबल ऑफ नॉलेज से विभूषित हैं, जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया  नई दिल्ली,28 मार्च 2025, सटीक संवाद।  केन्द्र सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को समाज और संविधान में उनके योगदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.  केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह घोषणा करते हुए कहा, " संविधान के शिल्पकार, समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले हमारे बाबा साहेब पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अब राजकीय अवकाश होगा.  शेखावत ने कहा, बाबा साहेब के अनन्य अनुयायी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यह निर्णय लेकर राष्ट्र की भावना को सम्मान दिया है. डॉ. भीम राव अंबेडकर कौन थे? डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से जाना जाता है, का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. उन्हें भारत के दलित आंदोलन के नेता के रूप में व्यापक रूप से जाना जाता है.  अंबेडकर एक अर्थशास्त्री, शिक्षाविद् और भारत के संविधान के मुख्य निर्माता थे. वे पिछ...