त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग, शान्ति बनाए रखने की अपील
चंदौली, जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रांगत संवेदनशील स्थानों पर एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानीय क्षेत्रों में मय पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त- फ्लैग मार्च किया गया.
वहीं ईद उल फितर के अवसर पर व आगामी पर्व के दृष्टिगत आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसें अपील की गई कि शान्ति व्यवस्था में सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखे तथा अफवाहों पर ध्यान न दें.
बता दें कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांघे के निर्देश पर चंदौली पुलिस आने वाले पर्वो त्यौहारों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से अलर्ट और कटिबद्ध हैं. जिसके क्रम में सोमवार को ईद उल फितर के अवसर पर व आगामी पर्व रामनवमी के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई.
साथ ही आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसें अपील की गई कि आगामी त्यौहार में शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने तथा अफवाह की
सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने व भ्रामक खबर को फैलाने से बचने की अपील की गई. वहीं चेताया गया कि यदि किसी की संलिप्तता अफवाह या भ्रामक को फैलाने में पायी जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।