लोगों में बनाता था दबदबा, पूर्व में भी जा चुका है जेल 

चंदौली, बलुआ। पुलिस ने एक मनबढ़ युवक को अवैध देशी असलहा और जिंदा कारतूस के साथ दबोच कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में बताया कि मैं यह असलहा लोगों को डराने धमकाने और समाज में अपना दबदबा कायम करने के लिए रखता हूँ। इस असलहा व कारतूस को मैंने बिहार में राह चलते ही एक व्यक्ति से खरीदा था।
 
थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार को महुअरकला स्थित ब्रम्ह बाबा के मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि उसी गांव के बब्बन राम का 24 वर्षीय लड़का आकाश कुमार उर्फ विशाल संदिग्ध रूप में आता दिखाई दिया।

 पुलिस द्वारा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध देशी असलहा और जिंदा कारतूस पाया गया। आकाश के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और जेल जा चुका है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 यज्ञनारायण यादव चौकी प्रभारी महुअरकला, हे0का0 जलभरत यादव, हे0का0 दीपचन्द्र गिरी, हे0का0 पदमदेव पाण्डेय, हे0का0 किशोरी लाल, का0 अनुज कुमार वर्मा थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे।