दुस्साहसिक मुठभेड़ में इनामिया घायल, महेंद्र गौतम हत्याकांड का है मुख्य आरोपी, वाराणसी पुलिस ने आत्मरक्षार्थ चलाई गोली

वाराणसी। सोमवार की भोर में SOG,टीम और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम को सटीक सूचना मिली कि महेंद्र गौतम हत्याकांड का मुख्य शूटर रिंग रोड के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या शहर छोड़ने की फिराक में है।तड़के में जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। करीब 15 मिनट तक चली इस लुका-छिपी और मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधी को धर दबोचा।

सारनाथ थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड के मुख्य आरोपी और पुलिस की हिटलिस्ट में शामिल एक लाख के इनामी शूटर को पुलिस ने एक दुस्साहसिक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहा था अपराधी 
अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे अपराधी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। शूटर के पैर में गोली लगी है और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वर्चस्व की जंग और सुपारी का खेल
ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे वाराणसी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि यह हत्या पेशेवर शूटरों के जरिए कराई गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस कमिश्नरेट ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

अवैध असलहा और कारतूस बरामद
गिरफ्तार शूटर के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किन लोगों ने शरण दी थी और इस हत्याकांड के पीछे मास्टरमाइंड के असली इरादे क्या थे?

पुलिस की बड़ी कामयाबी
"यह गिरफ्तारी हमारी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। एक लाख का इनामी शूटर बड़ी चुनौती बना हुआ था। इस मुठभेड़ से अपराधियों में कड़ा संदेश जाएगा कि वाराणसी की धरती पर अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।