चंदौली,सकलडीहा। क्षेत्र के डेढ़गाँवा निवासी विनय सिंह के अचानक हार्ट अटैक आने से शुक्रवार को असामयिक मृत्यु हो गई। मृत्यु का समाचार मिलते ही उनके नाते रिश्तेदारों और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
हृदय विदारक घटना से आहत किसान नेता पिंटू पाल ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी और बताया कि भाई विनय का अचानक से दुनिया से चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति और गहरा आघात है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बलुआ गंगा घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। बेटे ने मुखाग्नि दिया। इस दौरान शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।