चंदौली जिले के थाना धानापुर क्षेत्र के खड़ान और विजयपुर (कान्धरपुर) गांवों के दो पक्षों के बीच छेड़छाड़ से जुड़े विवाद में बुधवार रात जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
खड़ान गांव से दीपक सिंह 38 वर्ष पुत्र स्व. संत बहादुर सिंह, धर्मवीर सिंह 30 वर्ष पुत्र हरिशंकर सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा 26 वर्ष पुत्र मार्कण्डेय विश्वकर्मा, राहुल सेठ 20 वर्ष पुत्र उत्तम सेठ, धीरज सिंह 32 वर्ष पुत्र स्व. संत बहादुर सिंह, अश्वनी मौर्या 20 वर्ष, पुत्र रमेश चंद्र मौर्या, विजयपुर से मोहित विश्वकर्मा 28 वर्ष, पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
धानापुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन के अनुसार, दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच चल रही है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। चंदौली जिले में बढ़ते सामुदायिक विवादों की यह एक और मिसाल है। पुलिस की त्वरित जांच से स्थिति नियंत्रण में रहने की उम्मीद है।
0 टिप्पणियाँ