दिल्ली। UPSC CSE 2025 का फाइनल रिज़ल्ट 6 मार्च 2026 को घोषित हुआ है, जिसमें कुल 958 उम्मीदवार सफल हुए हैं, इनमें से 317 सामान्य, 104 EWS, 306 OBC, 158 SC और 73 ST वर्ग से हैं। ये उम्मीदवार IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अनुशंसित हैं।
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की, जो MBBS छोड़ चुके हैं। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे पर अकांश ढुल रहे। जबकि टॉप 10 की सूची में 03 लड़कियां शामिल हैं। प्रीलिम्स में 14,161 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए थे, जबकि फाइनल में 979 रिक्तियों (कुछ स्रोतों में 1087) के लिए 958 चुने गए।
UPSC CSE 2025 के 958 सफल उम्मीदवारों में 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं। यह ब्रेकअप आयोग के आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित है, जहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व लगभग 31% रहा।टॉप रैंकों में लिंग वितरण शीर्ष 5 में 4 पुरुष और 1 महिला, जबकि टॉप 25 में 14 पुरुष और 11 महिलाएं हैं।ये आंकड़े विविधता को दर्शाते हैं।
180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित
जारी रिजल्ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं।
टॉप 20 मेरिट लिस्ट
1. अनुज अग्निहोत्री 1131589
2. राजेश्वरी सूवे एम 4000040
3. अकांश ढुल 3552121राघव
4. झुनझुनवाला 0834732
5. ईशान भटनागर 0409847
6. जिनिया अरोड़ा 6410067
7. एआर राजा मोहिद्दीन 0818306
8. पक्षल सेक्रेटरी 0843487
9. आस्था जैन 0831647
10. उज्ज्वल प्रियंक 1523945
11. यशस्वी राजवर्धन 1512091
12. अक्षित भारद्वाज 0840280
13. अनन्या शर्मा 07813999
14. सुरभी यादव 5402316
15. सिमरनदीप कौर 3507500
16. मोनिका श्रीवास्तव 0867445
17. चितवन जैन 0829589
18. श्रुति आर 5604518
19. निसार दिशांत अमृतलाल 0105602
20. रवि राज 6630448 हैं।
0 टिप्पणियाँ