Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भ्रष्ट अधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को नर्क बना दिया:संतोष पाठक

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सिक्स लेन सड़क की मांग

चंदौली। मुगलसराय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में टूटी सड़कें, गंदी नालियां और कूड़े के ढेर आम हैं, लेकिन नगर पालिका कई गुना बढ़े 'स्वकर' से टैक्स वसूल रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने बुधवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि विजय त्रिवेणी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर स्वकर वसूली बंद करने और बुनियादी सुविधाओं की मांग की।

पाठक ने कहा, "हाउस टैक्स इसलिए देते हैं ताकि गलियां साफ-सुथरी हों, नालियां ठीक हों। लेकिन सभी वार्डों में सड़कें टूटी पड़ी हैं, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, हर जगह कचरा बिखरा है। कई घरों में नल तक नहीं पहुंचा, फिर भी वॉटर टैक्स लिया जा रहा।" उन्होंने डबल इंजन सरकार और सत्ताधारी विधायक का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा शासन में भी नगर का हाल बदतर है—नगर पालिका को 'सी कैटेगरी' में धकेल दिया गया, जो शर्मनाक है।

भ्रष्टाचार की बाढ़: पाठक ने सिक्स लेन सड़क के लिए आए फंड को फोर लेन में बदलने का आरोप लगाया—स्थानीय प्रतिनिधियों के दबाव में 'बंदरबांट' हो गया। गल्ला मंडी और सर्कस रोड जैसी नई सड़कें भी टूट चुकी हैं। ठेकेदार-अधिकारी मिलकर कमीशन खा रहे हैं, शहर जाम में फंसा है, लेकिन जेब भरने पर ही ध्यान। "ये भ्रष्ट नेता-अधिकारी नगर को नर्क बनाने पर तुले हैं। हम आंदोलन को बाध्य होंगे," उन्होंने चेतावनी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ