Hot Posts

6/recent/ticker-posts

"सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर जीरो टॉलरेंस"-10 गिरफ्तार

 चकिया (चंदौली)। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री और माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध चंदौली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ‘वज्रपात’ के तहत 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये आरोपित ग्रुप बनाकर उकसाने वाली पोस्ट व गाने साझा कर जनता में रोष फैलाने का प्रयास कर रहे थे।


कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में और थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी पूर्व के मुकदमों में चिन्हित अभियुक्तों को उनके घरों से धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत अंजाम दी गई। सभी आरोपी चकिया थाना क्षेत्र के इंदिरानगर तथा शमशेरनगर वार्ड के निवासी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं: सागर सोनकर (पुत्र दशरथ सोनकर), शिवकुमार सोनकर (पुत्र लोकू सोनकर), रिंकू बिन्द (पुत्र पारस बिन्द), सूरज सोनकर (पुत्र मुरारी सोनकर), काजू बिन्द (पुत्र सुरेन्द्र बिन्द), रिंकू सोनकर (पुत्र लोकू सोनकर), राजन सोनकर (पुत्र लालब्रत सोनकर, वार्ड नं. 3, शमशेरनगर), सत्या सोनकर (पुत्र स्व. शंकर सोनकर), आशुतोष उर्फ बलदाऊ सोनकर (पुत्र मारकण्डेय सोनकर) और अजय सोनकर (पुत्र राधेश्याम सोनकर)।

पुलिस अधीक्षक, चंदौली ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। बताया गया कि यह छापेमारी और गिरफ्तारी थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल रविशंकर व कांस्टेबल सुभाषचन्द्र की टीम ने की।

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मीडिया से कहा, "सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर जीरो टॉलरेंस रहेगा।" मामले की जांच पुलिस द्वारा आगे जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ