Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जोगिया कला हत्याकांड: पत्नी के आशिक ने सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर की थी बृजेश की हत्या

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक बृजेश यादव उर्फ बेचई की हत्या उसकी पत्नी के कथित आशिक सुनील यादव उर्फ ‘कवि’ ने की थी। आरोपी ने चारपाई पर सोते समय धारदार कुल्हाड़ी से गले पर वार कर बेरहमी से हत्या की और बाद में हथियार को खेत में गाड़ दिया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का लंबे समय से ग्रामवासी सुनील यादव से अवैध संबंध था। पारिवारिक विवाद के चलते कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी, जिससे आहत होकर सुनील ने प्रतिशोध की योजना बनाई। बताया गया कि 05 जून की दोपहर आरोपी ने अहरौरा से लोहे की धारदार कुल्हाड़ी खरीदी और उसी रात झूठे बहाने से बेचई के घर के पास पहुंचा। इसके बाद चारपाई पर सो रहे बेचई पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने शोर मचाने से रोकने के लिए मृतक के मुंह में गमछा भी ठूंस दिया।वारदात के बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी पर मिट्टी ढँककर उसे खेत में गाड़ दिया और फरार हो गया। घटना की सूचना पर थाना चकिया पुलिस ने मर्ग दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की।

ग्रामीणों से मिली जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 07 जून की शाम मुखबिर की सूचना पर मोकरम बन्धी के पास से सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर खेत से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।

एसपी ने मामले के खुलासे में शामिल थाना व चौकी पुलिस की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए प्रशंसा की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 153/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जोगिया कला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चकिया थाना क्षेत्र में चारपाई पर सो रहे बृजेश यादव उर्फ बेचई की हत्या उसकी पत्नी के आशिक सुनील यादव उर्फ ‘कवि’ ने कुल्हाड़ी से की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ