प्रतियोगिता का निर्देशन डॉ. मीनू श्रीवास्तव, डॉ. प्रीतम उपाध्याय, डॉ. रीता वर्मा एवं डॉ. मीनू जायसवाल ने किया। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से अलग-अलग सामाजिक एवं जनजागरूकता के संदेशों को आकर्षक ढंग से उकेरा। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन उनकी रचनात्मकता, विषय की समझ, कलात्मक कौशल और प्रस्तुति के आधार पर किया गया। कार्यक्रम संयोजक द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. दयानिधि यादव, डॉ. राजेश यादव सहित अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ सामाजिक जागरूकता, सेवा-भावना और सामुदायिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।