पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार पुनपुन घाट हाल्ट पर पटना, गया, बनारस, हटिया, पूर्णिया कोर्ट, बरकाकाना और अन्य स्थानों से आने-जाने वाली ट्रेनों को अस्थायी ठहराव मिलेगा। इनमें इंटरसिटी, एक्सप्रेस, मेमू और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
पुनपुन घाट हाल्ट पर ठहराव पाने वाली प्रमुख ट्रेनों में 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13347/13348 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस, 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस, 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस और 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।
इसके अलावा 15137/15138 राजगीर-बनारस-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, 63329/63330 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र मेमू, 03254/03253 चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल, 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल, 63389/63390 पटना-नवादा-पटना मेमू, 63391/63392 इसलामपुर-पटना-इसलामपुर मेमू और 63393 पटना-गया मेमू को भी दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर पांच ट्रेनें रुकेंगी
रेलवे ने अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच 539/21-540/07 किलोमीटर पर स्थित अस्थायी हाल्ट अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी पांच ट्रेन सेवाओं को दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है।
इस हाल्ट पर 63289/63290 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर, 63291/63292 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर और 63295/63296 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर का ठहराव होगा। इसके साथ ही 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी और 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर भी यहां रुकेंगी।
रेलवे की यह विशेष व्यवस्था पितृपक्ष मेले की अवधि में श्रद्धालु यात्रियों को आवागमन की सुविधा देने के उद्देश्य से की गई है। अस्थायी ठहराव 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।