गौरिया बाबा के समाधि स्थल पर शीश नवाने मात्र से पूरी होती है मुरादें :सुशील सिंह जनौली
चन्दौली, कमालपुर। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में गौरिया बाबा मठ पर गुरुवार को पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा गौरिया के समाधी स्थल पर शीश नवाकर आर्शीवाद लिया।मौके पर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने मठ पर हाईमास्क लाइट व सामुदायिक शौचालय बनवाने का भरोसा दिया।वही मोबाइल से केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डा0 महेंद्रनाथ पांडेय से वार्ता कर मठ का सुंदरीकरण करवाने का समिति को आश्वासन दिया।इस दौरान श्रद्धालुओं के बाबा जी के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। फोटो: विशुनपुरा गांव स्थित गौरिया बाबा का समाधि स्थल धानापुर विकास खंड के विशुनपुरा गांव में गोरिया बाबा का बहुत ही पुराना इतिहास है।क्षेत्र के लोगों का बाबा के प्रति काफी आस्था जुड़ा हुआ है।बाबा के निधन के बाद मठ को उनकी शिष्या देखरेख करती है।मठ में बाबा के समाधी स्थल पर श्रद्धालु पहुंचकर शीश नवाकर आर्शीवाद मांगते है। आज भी बाबा के आस्था व विश्वास को देखते हुए प्रत्येक साल उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं का काफी भीड़ जुटता है।पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने ...