संदेश

शोक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वर्गीय विष्णु कांत पांडेय वरीय तकनीशियन (ग्राइन्डर) के निधन पर शोक सभा का आयोजन

चित्र
रिपोर्ट संदीप कुमार चन्दौली डीडीयू नगर ।स्वर्गीय विष्णु कांत पांडेय तकनीशियन (ग्राइन्डर) के निधन पर प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में मुख्य गेट पर शोक सभा का आयोजन किया गया तथा 02 मिनट का मौन रखकर मृत को आत्मिक शांति एवं इस दुख की घड़ी में सहन हेतु परिजनों को संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया |  ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय विष्णु कांत पांडेय प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के अंतर्गत स्टोर अनुभाग में कार्यरत थे | जिनका तबीयत खराब होने पर वाराणसी स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान 17 नवंबर 2023 को निधन हो गया। जिनकी खबर सुनकर रेल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गयी |  शोकसभा में मुख्य रूप से ईसीआरकेयू के केन्द्रीय संगठन मंत्री बी0बी0 पासवान कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी सुल्तान अहमद नौशाद अली सिद्दीकी आरके सिंह रामजी यादव मोहन राम इमरान खान गौतम कुमार जीत बहादुर थापा कृष्णकांत पाल राकेश पांडेय संजय कनौजिया अखिलेश चंद्र गुप्ता अमरेंद्र कुमार अभीक गोस्वामी राजकुमार दास मनोज कुमारने संजय कुमार शर्मा शंकर भट्टाचार्या आदि उपस्थित रहे...

सहारा के मुखिया सुब्रत राय का निधन

चित्र
मुंबई , मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को 75 वर्ष की उम्र मे मंगलवार की रात्रि 10:30 बजे मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जायेगा l सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। फोटो - सहारा के मुखिया सुब्रत राय   बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जायेगा जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी ।   सहारा इंडिया परिवार के मुखिया एवं मुख्य कार्यकारी निदेशक सुब्रत राय सहारा ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली,श्री राय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया जिले में हुआ था सुब्रत राय ने अपने व्यावसायिक कार्य की शुरुआत गोरखपुर से सन 1978 में किया था l   उनके द्वारा एक बहुत बड़ा संस्थान बनाया गया लेकिन समय अनुसार ग्राहकों का सही तरीके से भुगतान न होने की वजह से सहारा श्री को जेल भी जाना पड़ा। सहारा से अभी भी विवाद चल रहा है कि अचानक सहारा श्री का निधन हो गया ।उनको मेटास्टैलिक तथा हाइपरटेंशन और डायबिटीज की शिकायत थी उनका इलाज ...

पत्रकार को भाई शोक

चित्र
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर चन्दौली पीडीडीयू नगर । नगर के वरिष्ठ पत्रकार कुढ़कला निवासी संदीप कुमार के बड़े भाई राधेश्याम 65 वर्ष का मंगलवार को निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की सुबह घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। पत्रकार के भाई राधेश्याम के निधन की खबर होते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा रहा ।   राधेश्याम अपने पीछे पत्नी के साथ दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। राधेश्याम का अंतिम संस्कार पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम घाट पर किया गया।