सहारा के मुखिया सुब्रत राय का निधन

मुंबई,
मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को 75 वर्ष की उम्र मे मंगलवार की रात्रि 10:30 बजे मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जायेगा l

सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

फोटो - सहारा के मुखिया सुब्रत राय

 
बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जायेगा जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी
 सहारा इंडिया परिवार के मुखिया एवं मुख्य कार्यकारी निदेशक सुब्रत राय सहारा ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली,श्री राय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया जिले में हुआ था सुब्रत राय ने अपने व्यावसायिक कार्य की शुरुआत गोरखपुर से सन 1978 में किया था l

 उनके द्वारा एक बहुत बड़ा संस्थान बनाया गया लेकिन समय अनुसार ग्राहकों का सही तरीके से भुगतान न होने की वजह से सहारा श्री को जेल भी जाना पड़ा। सहारा से अभी भी विवाद चल रहा है कि अचानक सहारा श्री का निधन हो गया ।उनको मेटास्टैलिक तथा हाइपरटेंशन और डायबिटीज की शिकायत थी उनका इलाज मुंबई में चल रहा था।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा