अधिकार और सम्मान पाने के लिए समाज का शिक्षित,संगठित होना बेहद आवश्यक-अर्जुन आर्या-
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर च न्दौली, नौगढ़ l क्षेत्र के बाघी गांव स्थित बुद्ध बिहार एवं डॉ अम्बेडकर पार्क में रविवार को संत शिरोमणि रविदास व संत गाडगे की संयुक्त जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण बतौर मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद आर्या ने किया गया l वहीं उन्होंने समाज में फैली तमाम सड़ी- गली मान्यताओं, अंधविश्वासों, पाखंडो कर्मकांडों, धर्मान्धता और जड़ताओं से समाज में गैर-बराबरी की मूल कारणों पर प्रहार कर समाज को शिक्षित एवं संगठित होने के लिए संतों/महापुरुषों के द्वारा किया गया अप्रतिम प्रयास को साझा कर उनके मिशन को संबल देने और उनके आदर्शो पर चलकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने सत्ता शासन तक पहुंचने का आवाहन किया l फोटो :संत रविदास व गाडगे जयंती पर बाघी नौगढ़ में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते बतौर मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद आर्या श्री आर्या ने कहा हमारे समाज में जन्मे संतो महापुरुषों और बुद्धजीवियों के प्रसंगों-उपलब्धियों को भारत के सवर्णवादी वर्चस्वधारा के बौद्धिक जगत और मीडिया...