चन्दौली,
सकलडीहा l पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार महेसुआ में शनिवार को खण्ड स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और गांव के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सर्वेश सिंह कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने फीता काटकर खेल स्पर्धा शुरू कराया। अंत में प्रतिभागी बच्चे और विजेताओं को शील्ड व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।
सांसद खेल स्पर्धा की शुरूआत दौड़ से किया गया। जिसमे 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रशांत यादव पिपरी, द्वितीय स्थान अभिषेक शर्मा मनियारपुर तृतीय स्थान आलोक यादव जमुनीपुर विजेता रहे।100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम आस्था धनउर,द्वितीय नंदना पीथापुर, तृतीय आँचल रैपुरा,200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रशांत यादव पिपरी, द्वितीय आलोक यादव जमुनीपुर, तृतीय अमित कुमार ओनावल,बालिका वर्ग प्रथम स्थान वैशाली जमुनीपुर, द्वितीय स्थान आँचल नोनार् ,तृतीय स्थान नंदना नोनार ने जीता।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक यादव खोर द्वितीय स्थान आशु कुमार मनियरपुर तृतीय स्थान प्रीतम मैकुट्टा जीता।400 मी बालिका दौड़ में प्रथम स्थान मनिशा राय जमुनीपुर द्वितीय स्थान आँचल तृतीय स्थान छोटी जमुनीपुर रहे। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक यादव खोर द्वितीय स्थान धर्मेंद्र यादव धूसखास तृतीय स्थान आशु कुमार मनियरपुर व 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आँचल रैपुरा द्वितीय स्थान मनिशा जमुनीपुर तृतीय स्थान संतोषी रैपुरा ने प्राप्त किया।
कबड्डी बालक वर्ग में जमुनीपुर विजेता वनई बाजार उपविजेता रहे।कबड्डी बालिका वर्ग में जमुनीपुर विजेता एवम् नोनार उपविजेता रही व वॉलीबाल बालक वर्ग में बरंगा विजेता एवम् दिघवट उपविजेता और वॉलीबाल बालिका वर्ग में दिघवट विजेता एवम् खोर उपविजेता रहा।कुश्ती 50 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान युवराज ओनावल द्वितीय स्थान सत्यम् एवं तृतीय स्थान अरुण कुमार,कुश्ती 55 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान रितेश यादव बर्थरा खुर्द द्वितीय आदर्श कुमार बर्थरा कला तृतीय स्थान मनमेंदर और कुश्ती 60 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान रंजीत डेढ़गावाँ द्वितीय रजनीश ओनावल तृतीय गुरुजीत डेढ़गावाँ व कुश्ती 65 केजी बालक वर्ग में प्रथम स्थान विवेक कोरी द्वितीय स्थान अभिषेक जमुनीपुर,कुश्ती 70 केजी सत्य प्रकाश जमुनीपुर विजेता रहे।
इस मौके पर अरुण कुमार मिश्रा,अमित सिंह, अरूण रत्नाकर, विजय कुमार,जय प्रकाश, टुनटुन सिंह, जितेंद्र यादव,जयशंकर, देवेंद्र यादव, राजेश सिंह, राजेश यादव ,विधान चरण यादव सहित अन्य रहे।
प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और संचालन बी ओ पी आर डी रजनीश पाण्डेय ने किया l
0 टिप्पणियाँ