संदेश

बीएड परीक्षा में दो नकलची पकड़ाए, रिस्टीकेट

चित्र
चंदौली, 22 फरवरी । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा आयोजित बी एड की परीक्षा में शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में दो छात्र नकल करते पकड़े गए. नकल करने वाले दोनों छात्र शहीद कैप्टन विजय प्रताप स्नातकोतर महाविद्यालय आवाजपुर के हैं. इनके विरुद्ध महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के परीक्षा के नियमानुसार कार्यवाही की गई. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुभाष राम ने कहा महाविद्यालय में नकल विहीन परीक्षा संचालित की जा रही है. नकल करने वाले छात्रों के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी. महाविद्यालय के परीक्षा के दौरान श्री सरोज पांडे,डॉ. प्रवीण भारती, डा मिथलेश ,डा लल्लन भारती, डा प्रदीप कुमार वर्मा डा नौशाद अहमद ने परीक्षा के दौरान सक्रिय सहयोग किया

स्नेहा को कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

चित्र
योगी सरकार मुर्दाबाद के लगाए नारे,हत्यारों को फांसी की मांग  चंदौली, 22 फरवरी । जिले के धानापुर विकास खण्ड अंतर्गत शहीदगाँव मे सामाजिक लोगों ने बिहार की बेटी स्नेहा कुमारी को कैडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और पुरे बाजार मे कैण्डल जुलूस निकालकर हत्यारों को फांसी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने स्नेहा हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिन्दा हैं, स्नेहा के हत्यारों को फांसी दो, योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गाए. बनारस की घटना को लेकर पुरे देश मे लोगों का गुस्सा दिख रहा है और आंदोलन के माध्यम से आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की जा रही है   वहीं सामाजिक लोगों ने कैंडल जलाकर उत्तर प्रदेश सरकार से सासाराम की बेटी स्नेहा कुमारी के हत्यारों को गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रामभवन ने कहा कि बनारस जैसे शहर में हुई इस घटना ने देश को शर्मसार किया है। वाराणसी में देशभर की हजारों लड़कियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। स्नेहा के साथ हुई घटना से छात्राओं एवं उनके अभिभावकों में भय व्याप्त हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख...

छात्रों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना होगा

चित्र
तभी माता -पिता का सपना साकार होगा, उनके संघर्षों का महत्व होगा- डॉ. सुरेन्द्र यादव चंदौली,22 फरवरी ।  सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, हिंदी विभागाध्यक्ष समता पीजी कॉलेज सादात गाज़ीपुर रहे.  फोटो : डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव स्वयं सेवक छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए  स्वयं सेवक छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ना चाहिए.  आप समाज के जिम्मेदार नागरिक बने.अपने माता -पिता के संघर्ष को कभी मत भूलना कि वह किस तरह से आपके सपनों को पूरा करने के लिए दिन -रात मेहनत करते हैं.  कार्यक्रम के अध्यक्ष उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना गाँधी जी के विचारों का मूर्त रूप है. सेवा योजना का उद्देश्य छात्रों का चरित्र निर्माण करना भी है. विशिष्ट अतिथि प्रो. दयाशंकर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में अतिथियों...

8 लेखपालों पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी

चित्र
अंश निर्धारण में लापरवाही,आवेदनों पर समय से नहीं की कार्रवाई चन्दौली।  जिले के सकलडीहा तहसील में अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों के सुधार में लापरवाही बरतने वाले 8 लेखपालों पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है. इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया है. बता दें कि अंश निर्धारण में बड़े पैमाने पर त्रुटियां प्रकाश में आई थीं. इससे किसान और अधिवक्ता काफी परेशान थे. शासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्रुटि सुधार के लिए एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया. किसान इस पोर्टल पर अंश सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं. शनिवर को एसडीएम की समीक्षा में सामने आया कि कई लेखपाल किसानों के आवेदनों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी 8 लेखपाल अपनी रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाए. इस लापरवाही के कारण एसडीएम ने इन लेखपालों के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है. एसडीएम की इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया है.

गंगा जल में 50 गुना रोगाणुओं को मारकर सेकेंडों में उसका आरएनए हैक कर ले रहा बैक्टीरियोफेज

चित्र
मिसाइल मैन एपीजे कलाम ने माना जिस वैज्ञानिक का लोहा, उन्हीं पद्मश्री अजय सोनकर ने किया गंगा जल को लेकर सबसे बड़ा खुलासा कैंसर, डीएनए-बायोलॉजिकल जेनेटिक कोड, सेल बायलॉजी एंड ऑटोफैगी पर किए इंपॉर्टेंट रिसर्च गंगा दुनिया की इकलौती मीठे जल वाली नदी जिसमें एक साथ इतने बैक्टीरिया मारने की अद्भुत ताकत इसमें मानवजनित सभी प्रदूषण को नष्ट करने के लिए 1100 प्रकार के बैक्टीरियोफेज मौजूद महाकुम्भ में दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिक ने सिद्ध किया समुद्री जल के समान गंगा मैया की ताकत प्रदूषण और हानिकारक बैक्टीरिया का समूल नाश कर खुद विलुप्त हो जाता है गंगा का "सिक्योरिटी गार्ड" नीदरलैंड की वेगेनिंगन यूनिवर्सिटी, राइस यूनिवर्सिटी, ह्यूस्टन अमेरिका, टोक्यो इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल संग डॉ सोनकर ने किया काम प्रयागराज, 22 फरवरी : महाकुम्भ के दौरान अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद गंगा जल पूरी तरह से रोगाणुमुक्त है। गंगा नदी की अपनी अद्भुत स्व-शुद्धिकरण क्षमता इस खतरे को तुरंत टाल देती है। इसका रहस्य गंगा में पाए जाने वाले बैक्टीर...

गंगा को प्रदूषित कहने वालों का मानसिक संतुलन बिगड़ा, सच्चाई सामने है

चित्र
गंगा जल में 50 गुना रोगाणुओं को मारकर सेकेंडों में उसका आरएनए हैक कर ले रहा बैक्टीरियोफेज मिसाइल मैन एपीजे कलाम ने माना जिस वैज्ञानिक का लोहा, उन्हीं पद्मश्री अजय सोनकर ने किया गंगा जल को लेकर सबसे बड़ा खुलासा कैंसर, डीएनए-बायोलॉजिकल जेनेटिक कोड, सेल बायलॉजी एंड ऑटोफैगी पर किए इंपॉर्टेंट रिसर्च गंगा दुनिया की इकलौती मीठे जल वाली नदी जिसमें एक साथ इतने बैक्टीरिया मारने की अद्भुत ताकत इसमें मानवजनित सभी प्रदूषण को नष्ट करने के लिए 1100 प्रकार के बैक्टीरियोफेज मौजूद महाकुम्भ में दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिक ने सिद्ध किया समुद्री जल के समान गंगा मैया की ताकत प्रदूषण और हानिकारक बैक्टीरिया का समूल नाश कर खुद विलुप्त हो जाता है गंगा का "सिक्योरिटी गार्ड" नीदरलैंड की वेगेनिंगन यूनिवर्सिटी, राइस यूनिवर्सिटी, ह्यूस्टन अमेरिका, टोक्यो इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल संग डॉ सोनकर ने किया काम प्रयागराज, 22 फरवरी : महाकुम्भ के दौरान अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं. इसके बावजूद गंगा जल पूरी तरह से रोगाणुमुक्त है. गंगा नदी की अपनी अद्भुत स्व...

चंदौली में बाल संसद का आयोजन

चित्र
विपक्षी बाल सांसदों ने किए तीखे सवाल, सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों ने बखूबी दिया जवाब चंदौली। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ, चंदौली में बाल संसद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य श्री संजय मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी व लोकतांत्रिक समझ विकसित करने में मदद करते हैं. छात्रों ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, पेपर लीक, और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की. फोटो: प्राचार्य श्री संजय मिश्र बाल संसद को संबोधित करते हुए छात्रों ने महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता बताई. पेपर लीक की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने तकनीकी सुधार और कड़े नियमों की मांग की. पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के उपयोग में कमी, वृक्षारोपण, और जल संरक्षण जैसे उपाय सुझाए. विपक्षी बाल सांसदों ने तीखे सवाल किए जिनका जवाब सत्ताधारी पार्टी के संबंधित मंत्रियों ने बखूबी दिया. उप प्राचार्य श्री शुभेंदु भट्टाचार्य ने छात्रों की सक्...

खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव

चित्र
क्षेत्र मे फेली सनसनी,हरेक बिंदु पर जांच कर रही पुलिस  चंदौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेगुरा गांव के पश्चिम दिशा सिवान में सरसो के खेत मे 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया  फोटो : मृतक विनोद यादव की फाइल फोटो  गुरुवार को करीब शाम 4 बजे के किसान तारकेश्वर सिंह अपने खेत घूमने गए थे तो खेत के बीच नजर शव पर पड़ी तो आवाक रह गए उन्होंने इसकी सूचना तत्काल धानापुर पुलिस को दी.  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया. शव को देखने बाद साफतौर पर कहा जा सकता है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर सरसों के खेत में फेंका गया है. थाना प्रभारी धानापुर महेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है. हत्या को लेकर हरेक बिंदु पर जांच पड़ताल किया जा रहा है. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. जिसके मौत से पत्नी सोनी और बेटा भोला यादव उम्र ...

विधायक रमेश जायसवाल ने जनता का जीता दिल

चित्र
कहा जनता का सम्मान अपना सम्मान, मोदी जी के सपनों को साकार करने में जुटा रहूंगा चंदौली । जनपद चंदौली के विधान सभा को इतिहास में कायम रखने के प्रयास में मुगलसराय विधानसभा के ग्राम सभा गोरारी सोनबरसा सर कोनिया चंद्रप्रभा नदी पर 2 करोड़ 58 लाख 30 हजार की लागत से लघु सेतु पुल का लोकार्पण मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने स्थानीय देव तुल्य जनता से करवाया. इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि आजादी के बाद आज पहली बार चंद्रप्रभा नदी पर 20 से 25 गांव के जनता को आने-जाने वालों के लिए 2 करोड़ 58 लाख की लागत से बने लघु सेतु का लोकार्पण किया. जिसका साक्षी क्षेत्र की हजारों देव तुल्य जनता रही. साथ ही विधायक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने यह उद्घोष किया था कि मेरी सरकार में जिस कार्य का शिलान्यास होगा.  उसी कार्यकाल में इसका लोकार्पण भी होगा आज मुझे गर्व है कि मैने लघु सेतु का लोकार्पण कर प्रधानमंत्री जी के उस सपने को साकार किया है, मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है. इस अवसर पर ग्राम प्रधानगण शुभम सिंह, शेषमणि सिंह, सूरज सिंह , पवन सिंह, सुभाष मौर्य, विनोद सिंह, ...

रोजगारविहीन, कारपोरेट परस्त उत्तर प्रदेश की बजट : माले

चित्र
संगम में नहाने का साफ पानी तक उपलब्ध कराने में फेल है सरकार लखनऊ, 20 फरवरी । भाकपा (माले) ने गुरुवार को विधानसभा में पेश किए गए योगी सरकार के वर्ष 2025-26 के बजट को रोजगारविहीन और कारपोरेट परस्त बजट बताया है।  राज्य सचिव सुधाकर यादव ने योगी सरकार 2.0 के चौथे बजट पर त्वरित प्रतिक्रिया में कहा कि बेरोजगारी की विकराल समस्या को कम करने के लिए जरूरी रोजगार सृजन पर ध्यान नहीं दिया गया है। बजट की दिशा से आम आदमी का नहीं, पूंजीपतियों का भला होगा। विस्थापन को बढ़ावा मिलेगा। भूमि अधिग्रहण से किसान लुटेंगे। स्कीम वर्करों के लिए बजट में कुछ नहीं है, जबकि सरकारी कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ाने के लिए वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। माइक्रो फाइनेंस के कर्जे माफ करने के सवाल पर चुप्पी साधी गई है, जो प्रदेश में कर्जग्रस्त परिवारों की अहम जरूरत है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आवंटन अपर्याप्त है। प्रदेश की समस्याओं के निवारण के लिहाज से कहीं से भी डबल इंजन वाली सरकार का बजट नहीं लगता है। यह निराशाजनक है।  राज्य सचिव ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में लोगों की जानें गईं, अब...