खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव

क्षेत्र मे फेली सनसनी,हरेक बिंदु पर जांच कर रही पुलिस 

चंदौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेगुरा गांव के पश्चिम दिशा सिवान में सरसो के खेत मे 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया 

फोटो : मृतक विनोद यादव की फाइल फोटो 

गुरुवार को करीब शाम 4 बजे के किसान तारकेश्वर सिंह अपने खेत घूमने गए थे तो खेत के बीच नजर शव पर पड़ी तो आवाक रह गए उन्होंने इसकी सूचना तत्काल धानापुर पुलिस को दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया. शव को देखने बाद साफतौर पर कहा जा सकता है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर सरसों के खेत में फेंका गया है.

थाना प्रभारी धानापुर महेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है. हत्या को लेकर हरेक बिंदु पर जांच पड़ताल किया जा रहा है.

मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. जिसके मौत से पत्नी सोनी और बेटा भोला यादव उम्र 4 वर्ष, बेटी डुग्गु उम्र 9 वर्ष, बुलबुल उम्र 7 वर्ष के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट गया. जैसे ही परिवार को जानकारी मिली परिजनों का रो-रोकर बुरा हॉल है. तीन दिन से लापता था मृतक परिजनों ने तीन दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट धानापुर मे दर्ज कराकर काफी खोजबीन की जा रही थी।


लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा