सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी आरक्षक आरोग्य जीवन के 75 वां फिट राइज रन का आयोजन सम्पन्न
रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय
डीडीयू नगर(चन्दौली):-----रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी आरक्षक आरोग्य जीवन के 75 वां फिट राइज रन का आयोजन शुक्रवार किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्लांट डिपो कारखाना से वापस बाकले खेल मैदान तक दौड़े। यहां सबसे तेज दौड़ने वाले धावकों को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने पुरस्कृत किया।
फिट राइज रन के तहत रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, आरक्षी सहित 80 जवान डीआरएम ऑफिस परिसर में शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे पहुंचे। यहां एडीआरएम ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में शामिल जवान यूरोपियन काॅलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी होते हुए प्लांट डिपो कारखाना पहुंचे। यहां से वापस उसी रास्ते से हाेते हुए पांच किमी की दौड़ पूरी करते हुए बाकले खेल मैदान में पहुंचे।
इस दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, सहायक सुरक्षा आयुक्त हरिनारायण राम ने पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आरपीएफ डीडीयू पोस्ट निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, निरीक्षक रंजीत कुमार, बृजेश कुमार, विजय तिवारी, जावेद अहमद, आरके कच्छवाहा, नाथुन मांझी आदि लोग रहे।
0 टिप्पणियाँ