Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश


रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा(चन्दौली):-------बसपा कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को मुख्य अतिथि श्री दूधनाथ उर्फ बुझारत राजभर मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी की अध्यक्षता मे सकलडीहा विधानसभा के सेक्टर के पदाधिकारियों की कैडर कैम्प की बैठक हुई । श्री राजभर ने कहा कि बसपा सरकार मे ही पिछड़ो/अति पिछड़ो समाज का भला हुआ सभी लोगों को मान सम्मान मिला और राजभर समाज को स्थापित करने का काम कोई किया तो बसपा ने ही किया l अंत मे संगठन की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अंत में प्रदेश सरकार के खिलाफ कमरकस कर लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया।


वहीं बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा केंद्र व राज्य मे बैठी मौजूदा भाजपा सरकार आरक्षण विरोधी है जो दलितों,पिछड़ों,व अल्पसंख्यको के हक अधिकार को खतम कर दी और संविधान बदलकर लोकतंत्र को मिटाना चाहती है l अब जनता भी इनके तानाशाही रवैया को जान चुकी है, लोकतंत्र को बचाने और देश मे शांति समरसता लाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा को उखाड़ फेकने का काम करेगी तथा बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी के बटन को दबाकर बहन कुमारी मायावती के हाथो मे सत्ता सौपना चाहती है l
बैठक मे राजेश मास्टर,श्यामसुंदर विश्वकर्मा, संदीप कुमार,ओमप्रकाश राजभर,राजेंद्र प्रजापति,गायत्री राजभर,उमापति,पप्पू लहरी,राजनाथ,ऋषिकेश भारती छात्र संघ अध्यक्ष पीजी कालेज सकलडीहा,केशव कुमार,शैलेश चौधरी,अखिलेश कुमार,विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार भारती,राजेन्द्र प्रजापति, केशव, संदीप, राजेश, ओमप्रकाश राजभर, विनोद राजभर, राजनाथ पहलवान, अखिलेश, श्यामसुंदर विश्वकर्मा,विरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ