Hot Posts

6/recent/ticker-posts

562 देशी रियासतों को एकीकरण कर मजबूत भारत का निर्माण किये थे पटेल-कौशलेन्द्र सिंह



समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते थे सरदार पटेल-दयाराम

रिपोर्ट! संदीप कुमार मुगलसराय

पीडीडीयू नगर (चन्दौली) अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा के तत्वाधान में देश के पूर्व गृह मंत्री,भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हर्षोल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया गया।

दीप प्रज्वलित करते भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेन्द्र सिंह

 अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा के तत्वाधान में नई बस्ती वार्ड में एक वाटिका में देश के पूर्व गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती समारोह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ मे दीप प्रज्वलित कर व उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति तक सरदार वल्लभभाई पटेल जी द्वारा किए गए समाज व देश के लिए योगदान भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

उन्होंने अपने प्रतिभा के दम पर 562 देशी रियासतों को एकीकरण कर एक मजबूत भारत का निर्माण करने में प्रमुख योगदान दिया।उनके हिम्मत और हौसलों से गांधी जी ने उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी थी।

 विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ गोपाल नाथ ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व क्षमता एवं दूरदर्शिता के कारण आज देश एक मजबूत सशक्त बुनियाद के ढांचे पर विकसित कर रहा है।

 कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल मजलूमो व गरीबों के हित के लिए हमेशा सोचा करते थे। उनका सपना था समाज का अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान रामचंद्र पटेल ,गार्गी पटेल, अंतिस पटेल, मोहन पटेल, महेंद्र पटेल, एसपी सिन्हा, बीके सिंह, ए बी सिंह, ईश्वर चंद्र पटेल,रंजीत कुमार, कमरेंद्र चौधरी, जेके सिंह, शाहिद तौसीफ ध्रुव सिंह, पप्पू पटेल, सुनील पटेल, सतीश पटेल प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन पटेल व संचालन एसपी सिन्हा व डीके सिन्हा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ