रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
पीडीडीयू नगर (चन्दौली) ट्रेनों में टिकट बुक कराकर सफर के दौरान यात्रियों के सामान उड़ाने वाले गिरोह के सरगना सहित चार सदस्यों को राजकीय रेलवे पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। जिससे अपराध करने वालों पर अब अंकुश लग सकेगा।
जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवम् ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान चल रहा है। बताया कि संगठित गिरोह बनाकर अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक,भौतिक एवं अनुचित लाभ हेतु प्लेटफार्म एवं ट्रेनो में चोरी करके धनोपार्जन करने वाले गैंग के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं।जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
गैंग लीडर धीरज सिंह पुत्र रामनाथ सिंह निवासी दुधैला बाजार थाना सोनपुर जिला छपरा गैंग सदस्य शंकर शाह पुत्र राजेन्द्र शाह निवासी वार्ड नं0 13 शिवहर थाना शिवहर जिला शिवहर गैंग सदस्य उमेश कामत पुत्र स्व0 महेन्द्र कामत निवासी सुखपुर थाना सुपौल जिला सुपौल , मनोज शाह पुत्र स्व0 प्रभु शाह निवासी रामपुर थाना महुवा जिला वैशाली को पकड़ा गया था। इस गैंग के सदस्यों को कुछ दिन पूर्व थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोगो के सम्बन्ध में गिरफ्तारी व उनसे चोरी के सामान भी बरामद किया था।
विदेशी नागरिक का हावड़ा अमृतसर एक्सके कोच नंबर बी-02 के बर्थ संख्या 01 से यात्रा के दौरान बैग में रखा सामान डालर सिंगापुर, जपानी येन, 10,000 भारतीय रुपये व 15631 बाडमेर एक्स के कोच संख्या ए-01 के वर्ष नं0 41-42 से यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन डीडीयू में दो ट्राली बैग जिसमें रखा सोने व चाँदी के जेवरात के साथ एक लाख तीस हजार रुपये नगद व अन्य सामान चोरी हो गया था। बताया कि सभी संगठित गिरोह बनाकर ट्रेनों के एसी प्रथम व एसी द्वितीय श्रेणी का टिकट लेकर यात्रा के बहाने ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों का सामान की चोरी करके अवैध तरीके से बेचकर धन अर्जित करते थे। जीआरपी एसपी के निर्देश पर इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई
0 टिप्पणियाँ