रिपोर्ट ! नवीन राय
चन्दौली,
कमालपुर l विकासखंड धानापुर क्षेत्र के कमालपुर कस्बा मे सप्ताह भर से कूड़े का ढेर नहीं उठने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है व्यापारी संजय रस्तोगी, बालमुकुंद रस्तोगी पप्पू वर्मा रामबाबू रस्तोगी आदि का कहना है की सफाईकर्मियों द्वारा बाजार मे न झाड़ू लगाया जाता है नहीं ब्यापारियों द्वारा झाड़ू लगाकर इकट्ठे किये गए कूड़े को उठाया जाता है l जिससे कूड़े की ढेर लगा रहने के कारण दुर्गध उठने लगा है l
वही ब्यापारियों ने कहा कि प्रधान के निष्क्रियता के कारण सफाई बेपटरी है इससे पूर्व के ग्राम प्रधानों द्वारा बाजार के ब्यापारियों की समस्याओ का त्वरित निदान किया जाता था परन्तु नए प्रधान के चार्ज के बाद से बाजार की नालिया ओवर फ्लो होना गंदगी का अम्बार लगना एवंम आम बात हो गईं है l
ज़ब ब्यापारी आंदोलन करते है तभी पंचायत अध्यक्ष की कुम्भ करणी नीद टूटती है. पिछले महीने यही हाल रहा त्यौहारो को देखते हुए ब्यापारियों ने लाम बन्द होकर ब्लॉकप्रमुख को सफाई की हकीकत बताई तो विकास खण्ड से आधा दर्जन सफाईकर्मियों को भेजा l दो तीन घंटो मे बाजार की सफाई हुई जिससे त्यौहार शांति तरिके से बीता l
पुनः वही स्थिति बन गयी है ब्यापारियों ने चेतावनी दिया है कि बाजार मे नियमित सफाई बहाल नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी विकास खण्ड अधिकारी धानापुर की होंगी l
0 टिप्पणियाँ