Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डायट पर छ: दिवसीय बुनियादी भाषा एवं गणित आधारित प्रशिक्षण के समापन पर दिया गया प्रमाण

फोटो: डायट पर प्रशिक्षण समापन पर प्रमाण पत्र देते हुए डायट प्रशासन

चन्दौली,
सकलडीहा l जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर गुरूवार को छह दिवसीय बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधी अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न हुआ। सत्र के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य सहित अन्य प्रवक्ता और शिक्षक मौजूद रहे।

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित विकासखंड स्तरीय संदर्भदाताओं का छः दिवसीय प्रशिक्षण प्राचार्य डॉ० माया सिंह के निर्देशन में शुरू हुआ था। प्रशिक्षण के छठवें दिन सन्दर्भदाता डॉ रामानंद कुमार, जयप्रकाश यादव, सुभाष यादव, अनिता कुमारी ने प्रशिक्षण के अंतर्गत विभिन्न सत्र का संचालन किया।

प्रशिक्षण समापन के अवसर पर संयुक्त रूप से डॉ० रोशन कुमार सिंह एवं डॉ रामानंद कुमार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करना शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है। इस प्रशिक्षण से शिक्षकों में बुनियादी भाषा एवं गणित की दक्षताओं एवं कौशलों का विकास होगा। शिक्षकों से प्रशिक्षण से संबंधित फीडबैक भी लिया गया ।

 जिसमें प्रतिभागियों ने बताया कि प्रशिक्षण गुणवत्ता परक एवं ज्ञानवर्धक रहा। सत्र के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रामानंद कुमार, नीरज कुमार सहित एल एल एफ की टीम मौजूद रही।

पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधी अभिमुखीकरण कार्यशाला पूरा

डायट के स्मार्ट कक्ष में 52 सप्ताह के वार्षिक गतिविधि आधारित कैलेंडर निर्देशिका पर आधारित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता संवर्धन हेतु विकास खंड स्तरीय तीन दिवसीय कार्यशाला पूरा हुआ। इस कार्यशाला में विभाग द्वारा प्रदत्त शैक्षणिक सामाग्रियों का प्रयोग एवं उनका आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्रियान्वयन करवाना है।

 कार्यशाला के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को पहल,चहक, कलांकुर, निर्देशिका का वितरण किया गया। कार्यशाला विभिन्न कार्य दिवस के दौरान जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) मनोज सिंह, संदर्भ दाता डॉ राजश्री सिंह, सुभाष यादव, शैलेंद्र सिंह व धर्मेंद्र द्वारा विभिन्न सत्र का संचालन किया गया। इस अवसर पर डॉ रोशन कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, केदार सिंह यादव, डॉ मंजु कुमारी आदि मौजूद रहे।

नवागत डीएलएड प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन एवं सत्रारंभ

 डीएलएड प्रशिक्षण 2023 की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर नवागत प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन किया गया। प्रथम दिवस के अवसर पर प्रशिक्षुओं के आगमन एवं प्रार्थना के उपरांत मुख्य अतिथि डॉ डी० के० द्विवेदी विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग एमसीई, पंजाबी विश्वविद्यालय,पटियाला, पंजाब द्वारा प्रशिक्षुओं को शिक्षक शब्द की उत्पत्ति, शिक्षक के महत्व एवं शिक्षक की सामाजिक उपयोगिता पर विस्तार से बताया गया।

प्राचार्य डॉ० माया सिंह ने नवीन सत्र का औपचारिक शुभारंभ करते हुए प्रशिक्षुओं में अनुशासन एवं चरित्रिक विकास एवं सामाजिक जीवन में शिक्षक की भूमिका को रेखांकित किया। कक्षाध्यापक प्रवीण राय ने सभी प्रशिक्षुओं का सत्र में स्वागत करते हुए उन्हें विभिन्न प्रशिक्षकों से लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ