चंदौली,
सकलडीहा l कस्बा में सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी के लिये भीड़ उमड़ रहा है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से जाम की समस्या से निजात दिलाने में कोई सहयोग नही किया जा रहा है। जबकि कस्बा में दो दो दरोगा की जिम्मेदारी दी गयी है। आये दिन कस्बा में जाम के कारण स्कूली बच्चे से लेकर एम्बुलेंस कर्मी और राहगीर परेशान है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।
बीते कई दिनों से सकलडीहा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिती बनी हुई है। सुबह शाम कस्बा से लेकर मुख्य मार्ग पर जाम के कारण महिलाये से लेकर स्कूली बच्चे और एम्बुलेंस कर्मी वाहन लेकर परेशान रहते है। जबकि कस्बा में एक महिला दरोगा के साथ एक दरोगा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाया गया है।
इसके बाद भी पुलिस कर्मी से जाम की समस्या को लेकर कोरमपूर्ति करने पर आम जनता के बीच आक्रोश व्याप्त है। कस्बा के व्यापारियों नवागत कोतवाल राजीव सिंह का स्वागत करते हुए कस्बा में भारी वाहनों के साथ अन्य वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग किया है।
उधर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि एकादशी का पर्व होने के कारण जाम की समस्या बनी थी। तिराहों से अवैध वाहन स्टैंडों का संचालन हटाया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ