प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं के अध्ययन मे आने वाले सारे खर्च उठाने का किया घोषणा
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) सकलडीहा इंटर कॉलेज की दो छात्राओं ने प्रदेशीय कला उत्सव प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया है। मंगलवार को कॉलेज प्रशासन की ओर से दोनों छात्रों को मालाफूल और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से दोनों छात्रों का नि:शुल्क शिक्षा और शिक्षण सामाग्री व सहयोग का प्रधानाचार्य द्वारा घोषणा किया गया। छात्राओं का नेशनल प्रतियोगिता में चयन होने शिक्षकों में हर्ष है।
बीते 5 नवबंर को लखनऊ में प्रदेशीय उत्सव कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें छात्रा वैशाली और अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वैशाली ने 100 मीटर और 200 मीटर प्रदेशीय एथलेटिक्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र द्वारा शक्तिवर्धन दवा का उपयोग करने का दोषी पाये जाने पर वैशाली का नेशनल एथलेटिक्स में चयन कर लिया गया है। वही अंजली ने द्विआयामल कला उत्सव प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय की दोनों छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर विद्यालय को गौरवान्वित करने पर विद्यालय का सर गर्व से उंचा है। इस उपलब्धी पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।
प्रधानाचार्य डा. एस के लाल ने दोनों छात्राओं के अध्ययन में आने वाले सारे खर्च को विद्यालय द्वारा वहन किये जाने की घोषणा किया। अंत में अंजली और वैशाली को मेडल, प्रमाण पत्र ,ट्रैकसूट देकर मालाफूल और मिठाई से सम्मानित किया। इस मौके पर सत्यमूर्ति ओझा, अभय शंकर पांडेंय, योगेन्द्र यादव, गिरिशचन्द्र, मारकण्डे लाल, संजीव यादव, वंशराज आदि शिक्षक रहे।
0 टिप्पणियाँ