Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी की दो मोबाइल व नगदी बरामद,दो गिरफ्तार

पीडीडीयू नगर(चंदौली) l जीआरपी डीडीयू व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 के पास से दो चोरों को चोरी के दो मोबाइल और ₹6000 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

 प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी सुरेश कुमार सिंह डीडीयू व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के निर्देशन में जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 1/2 के पास से दो चोरों को चोरी के दो मोबाइल और ₹6000 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।
 पकड़े गए लोगों में सत्येंद्र पासवान व राजेंद्र सिंह बताए जा रहे हैं जो ट्रेनों व स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान की चोरी कर अवैध तरीके से बेचकर पैसा कमाते है ।जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ