Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धान सत्यापन मे किसी प्रकार की समस्या हो तो मेरे नंबर पर सम्पर्क करें-अनुपम मिश्रा

चंदौली,
सकलडीहा l भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियन के युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मनमन सिंह नें बताया कि एसडीएम सकलडीहा से मिलकर किसानों को धान बेचने के लिए सत्यापन करने की समस्या पर चर्चा किया गया l वहीं एसडीम अनूपम मिश्रा ने बताया कि किसानो को धान बेचने हेतु कोई समस्या होती है तो हमारे सरकारी नंबर पर संपर्क करें उनकी पूरी मदद की जाएगी l

 किसान नेता मिथिलेश कुमार सिंह ऊर्फ मनमन सिंह ने बताया कि किसानों कि हर प्रकार की समस्या को लेकर लगातार अधिकारियों से संपर्क कर उनके हित के लिए एक-एक समस्या पर चर्चा करके निवारण का काम किया जा रहा है l जिसके क्रम मे एसडीएम सकलडीहा से मिलकर  किसानों को धान बेचने में सत्यापन मे समस्या विषय पर चर्चा की गयी l जिसपर एसडीएम सकलडीहा ने बताया कि किसानों के हित के लिए लगातार प्रयास जारी है l बावजूद किसानों को कोई भी समस्या होती है तो मेरे सरकारी नंबर पर संपर्क करें उनके हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा l

 इस अवसर पर किसान नेता मनमोहन सिंह और संगठन मंत्री सकलडीहा कृष्ण कुमार यादव मौजूद रहे l 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ