चंदौली,
सकलडीहा l जनपद में अपराधियों एवं गोवंश तस्करो के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में कोतवाली क्षेत्र से गोवंश तस्करी गैंग लीडर अखिलेश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम करकटपुर धरम्मरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर व गैंग के सदस्य मोनू कुमार उर्फ मोन्हू पुत्र रामप्रीत उर्फ रामकृत निवासी ग्राम परेवा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर व विनय कुमार पुत्र अमरनाथ राम निवासी ग्राम चाडीपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गयी l
उक्त तीनों अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही किये जाने से गो तस्करी करने वाली गिरोह में खलबली मच गयी है l कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,का0 रणविजय,का0 गौरव पटेल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहें l
कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि उक्त तीनों अभियुक्त अंतर्जनपदीय गिरोह के तस्कर है जिनका चंदौली जनपद में आपराधिक इतिहास इस प्रकार पाया गया l
गैंग लीडर 1.अखिलेश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम करकटपुर धरम्मरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
A. मु0अ0सं0-155/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवाराण अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधिनियम भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
B. मु0अ0स0-254/2021 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवाराण अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधिनियम भादवि थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
C. मु0अ0स0-49/2018 धारा 279/304ए/337/338 भादवि थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
D. मु0अ0स0 05/2024 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 थाना सकलडीहा जनपद- चन्दौली
गैंग का सदस्य- 2.मोनू कुमार उर्फ मोन्हू पुत्र रामप्रीत उर्फ रामकृत निवासी ग्राम परेवा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर
A. मु0अ0सं0-155/2023 धारा- 3/5ए/5बी/8 गोवध निवाराण अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधिनियम भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
B. मु0अ0स0 05/2024 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 थाना सकलडीहा जनपद- चन्दौली
3. विनय कुमार पुत्र अमरनाथ राम निवासी ग्राम चाडीपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
A. मु0अ0सं0-155/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवाराण अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधिनियम भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
B. मु0अ0स0 05/2024 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 थाना सकलडीहा जनपद- चन्दौली
0 टिप्पणियाँ