चन्दौली,
सकलडीहा l कस्बा स्थित आनंद सेठ के प्रतिष्ठान पर गुरूवार को सोनार नरहरि सेना के पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक की गयी जिसमे सोनार समाज के लोगों नें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जौनपुर के शुभम सेठ के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग किया।
सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में संगठन के विस्तार और सशक्त बनाने के साथ साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं चर्चा के दौरान उपस्थित सभी व्यवसाईयों नें शुभम सेठ हत्याकांड की घोर निंदा किया तथा समाज के लोगों द्वारा समाज के आखिरी व्यक्ति तक की सुरक्षा करने के क्रम में संबंधित अधिकारियों को पत्र देने के बारे में विचार किया।
इसी के साथ समाज के लोगों नें सरकार से मांग किया कि उक्त घटनाक्रम में दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार के साथ इंसाफ किया जाये l अन्यथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर अगली रणनीति के अनुसार कार्य करने को बाध्य होंगे l
इस मौके पर कृष्णा सोनी, दीपक सेठ, सूरज सेठ, आनंद सेठ, शुभम सेठ, शिवम सेठ, राजेंद्र सेठ, राजेश सेठ, मुकुल वर्मा, हिमांशु वर्मा, राहुल वर्मा, अनिल सेठ, संत सेठ, गिरधर सेठ, आनंद सेठ उर्फ शेरू, मुकुंद सेठ, राजन सेठ, संतोष सेठ,आयुष्मान सेठ, विक्की सेठ, विनय सेठ, करण सोनी, स्वयं सेठ, सूरज सेठ, पप्पु सेठ सहित अन्य समाज के लोग भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ