Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सड़क हादसा में रेलकर्मी की मौत

चंदौली,सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र के पदुमनाथपुर गांव निवासी अजीत राय 35 वर्षीय रेलकर्मी शुक्रवार की देर शाम रामनगर के समीप बाईपास पर अज्ञात वाहन के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शनिवार को देर शाम रेलकर्मी का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

फोटो: मृतक रेलकर्मी अजीत राय की फाइल फोटो

पदुमनाथपुर गांव के स्व. रामस्नेही राजभर के दो पुत्र अजीत और सुजीत है। अजीत वाराणसी चौखडी ग्रुप डी में रेलकर्मी के पद पर तैनात था। शनिवार को छुट्टी होने के कारण शुक्रवार को देर शाम को बाइक से घर आ रहा था। रामनगर टेंगरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रेलकर्मी की मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।

फोटो: पदुमनाथपुर गांव में रोते बिलखते परिजन

बेटे को अधिकारी बनाने का सपना रह गया अधूरा

अजीत बचपन से ही मृदुभाषी व सरल स्वभाव का था। अजीत को तीन पुत्र विराट,विवेक और यश रहे। बच्चों केा पत्नी से बार बार अधिकारी बनाने की बात कहते थे। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान परिवार के साथ चलने की बात कही थी। पत्नी पिंकी देवी और माता सोना देवी बेटे की मौत पर रोते रोते बुरा हाल था। कहा कि अब बच्चों को कैसे अधिकारी बनायेंगे। भाई सहित बच्चों को रोते देख लोग भावुक हो जारहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ