Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गांव गांव के विकास से ही भारत होगा विकसित-हवलदार यादव

चंदौली,
सकलडीहा l विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिये विस्तारित गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने,कमज़ोर लोगों तक पहुँच प्रदान करने,व्यक्तिगत आख्यानों और अनुभवों को साझा करने,संभावित लाभार्थियों का नामांकन करने हेतु गांव गांव अभियान चलाया जा रहा है l 2047 तक जन जन के प्रयास से भारत देश को विकसीत बनाने की मुहिम पूरा होगा। जिसके क्रम में 14जनवरी 2024 रविवार को ग्राम पंचायत डेवढील और डिग्गी मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया l वहीं उपस्थित ग्रामीणों नें विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया l


कार्यक्रम में नोडल अधिकारी हवलदार यादव नें बताया कि लाभ प्राप्तकर्ताओं के साथ प्रत्यक्ष जुड़ाव करके व्यक्तिगत अनुभवों और आख्यानों को साझा किया जा रहा है l विभिन्न योजनाओं के स्टाल एवम वीडियो वैन के माध्यम से अनवरत 18जनवरी तक अभियान चलाकर गांव गांव लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रहीं ,जो पात्र है और अभी तक लाभ नहीं पाया है l उन्हें नामांकन कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है l

कार्यक्रम मे एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी,पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव,सचिव प्रिया मौर्या,प्रधान डीग्गी पंचम कुमार,प्रधान डेवढिल,मनोज सिंह,ग्राम रोजगार सेवक,पंचायत सहायक सहित काफ़ी संख्या मे समूह की महिलाये और ग्रामवासी उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ