Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तानाशाही हुकूमत को ललकार रहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ा जनसैलाब-धर्मेंद्र तिवारी

चंदौली l मणिपुर से 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश की सीमा नौबतपुर चंदौली में अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रुट व सभा स्थल एंव रात्रि विश्राम की तैयारी का निर्धारण करने के लिए सोमवार को राहुल गांधी की टीम के साथ नौबतपुर चंदौली से शहर मुगलसराय होते हुए पङाव तक मार्ग का कांग्रेसजनो के साथ निरिक्षण किया गया l

फोटो : मार्ग का निरिक्षण करते कांग्रेसजन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश के सभी नागरिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में यह हम सभी का कर्तव्य है कि इस यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

मुगलसराय शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा देश की जनता यात्रा पर खूब प्यार बरसा रही है, केंद्र की सत्ता में इण्डिया गठबंधन की सरकार चाह रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ रही जनसैलाब तानाशाही हुकूमत को ललकार रहा है, अब तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगा, अब लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं होगा l अब तानाशाही हुकूमत के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।

 निरिक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, शहर अध्यक्ष,रामजी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, विश्व विजय सिंह,मकसूद खां,प्रदेश महासचिव सरिता पटेल,देवेंद्र प्रताप सिंह,प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, आंनद शुक्ल,नारायण मुर्ति ओझा, राजेश्वर सिंह, राघवेंद्र चौबे,मधुराय, भवानी शरण सिंह,अरूण द्विवेदी,प्रदीप पांडेय,माधवेंद्र मुर्ति ओझा,अकील अहमद, मो•आसिफ,रजनीकांत पांडेय, रामानंद यादव,विजयी तिवारी,मुनीर खान,गोपाल पटेल,प्रताप पांडेय,गंगा प्रसाद,सतेंद्र उपाध्याय,नरेन्द्र तिवारी, सुजीत सिंह, गुलाब राम,बाबा गोंड, बिनोद गणित, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ