चंदौली l धानापुर क्षेत्र के गुरेहू में जर्जर हो चुके पुल से रोज बड़ी संख्या में स्कूली वाहन से लेकर भारी वाहन और आम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। इस बारे में प्रशासन की खामोशी से लगता है कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है उसके बाद ही जिम्मेदारों की कुम्भकर्णी नींद टूटेगी।
गुरेहू से अमरा वर्दीसांडा सहित दर्जनों गावों को जोड़ने वाला पुल के नीचे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद धराशायी होने का खतरा बराबर बना हुआ है जो मरम्मत न करके नया निर्माण मांग रहा है l कई सालों पुराना पुल जर्जर हालात में है। इस पुल की रेलिंग कई वर्षो पूर्व ही टूट चुकी है, नीचे से पुल का फाउंडेशन पूरी तरह से जर्जर हों चूका है कभी भी भरभरा कर गिर सकता है
अमरा पूर्व प्रधान जिउत पाल ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय से अमरा, वर्दीसाडा जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है, जिसकी वजह से लगातार इस पुल पर वाहनों का लोड बना रहता है। सही देखरेख न होने से यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन प्रशासन इस बात से बेखबर होकर शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा l लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो यहां कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकती है l
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के मण्डल अध्यक्ष मनमन सिंह ने बताया कि पुल कि निचली ईट कि पुट्ठी पूरी तरह से जर्ज़र हों चुकी है l कभी भी भरभरा कर गिर सकती है l पता नहीं कब कुम्भकर्णी नींद से जागेगा जिलाप्रशासन l क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी चुनावी वादे तो करते हैं लेकिन चुनाव बीतने के बाद अपने वादों को भूल जाते हैं l जनता आने वाले दिनों में इसका जवाब जरूर देगी l
0 टिप्पणियाँ