Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सड़क दुर्घटना में एरिया सेल्स मैनेजर की गाजीपुर में मौत,कोहराम

चंदौली,
सकलडीहा, कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव निवासी एक युवक की गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में गुरूवार को शाम तीन बजे मौत हो गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वही सूचना पर लोग गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

घरचित गांव निवासी करुणा सिंह के दो पुत्र सत्यवीर सिंह व कर्मवीर सिंह उर्फ राहुल है। सबसे छोटा पुत्र 31 वर्षीय कर्मवीर उर्फ राहुल सिंह एक पेंट की कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर वाराणसी में कार्यरत था। गुरुवार को वह कंपनी के अधिकारियों के साथ गाजीपुर में कंपनी के कार्य से गए थे।

 बताया जाता है कि विरलों थाना क्षेत्र के आगापुर पारा के पास उनके चार पहिया वाहन में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वह ट्रक किसी बाइक सवार को टक्कर मार कर भाग रहा था। हादसे में राहुल के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कर्मवीर की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व धानापुर क्षेत्र के रनपुर गांव निवासी अरविंद सिंह की पुत्री ऋषभ सिंह रिसू से हुई थी।

कर्मवीर सिंह के नुफ्ते से एक पांच महीने का पुत्र रुद्रवीर सिंह है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता सगे सम्बन्धियों संग गाजीपुर के लिए निकल पड़े। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। वही घर पर माता शर्मा सिंह,पत्नी ऋषभ सिंह,भाई सत्यवीर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ