चंदौली,
सकलडीहा l क्षेत्र के पदुमनाथपुर गांव में गुरूवार को मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भंडारा व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर माता रानी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान भंडारे में उपस्थित लोगों ने प्रसाद वितरण व भजन कीर्तन का खूब लुफ्त उठाया। इस मौके पर ग्रामीण और प्रधान ने मंत्री का स्वागत किया। मुख्य पूरोहित विष्णुशंकर पांडेय ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया।
फोटो: पदुमनाथपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूजा अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व अन्य
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश में पांच सौ वर्षो बाद भगवान राम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा का कीर्तिमान स्थापित किया है। पूरे देश में भगवान राम की जयकारा गूंज रहा है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिये सैदव कटिवद्ध रहती है।
पूर्व की सरकारों ने सनातन धर्म के लिये कुछ नही किया । इसके पूर्व नवस्थापित मां दुर्गा की कैबिनेट मंत्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया। अंत में भंडारे और भजन कीर्तन का आसपास गांव के सैकड़ों भक्त और महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण व भजन कीर्तन का आनंद उठाया।
इस मौके पर मुख्य पूरोहित विष्णुशंकर पांडेय ,ग्राम प्रधान रविकांत पांडेय, अरविंद पांडेय, शिव मंगल वियार, बाढ़ू शर्मा, रतेन्द्र राजभर, मंसे राजभर,दीनबंधु राजभर,अनिल राय, श्रीकांत राय,हरिकेश राय, विक्की, अरूण,सेतु राय, सरदार पाल, विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ