Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आईआईटी बीएचयू में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में चंदौली सनबीम स्कूल रहा प्रथम

वाराणसी l काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग (आईआईटी) द्वारा 'शिल्प 2024 विज्ञान प्रदर्शनी' का आयोजन किया गया। जिसमें काशी परिक्षेत्र के ख्यातिलब्ध 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में साइंस एग्जीबिशन , साइंस क्विज , आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें साइंस एग्जीबिशन , साइंस क्विज प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल मुगलसराय प्रथम प्रथम विजेता रहा।

अभिषेक सिंह (कक्षा 11) और श्वेता तिवारी (कक्षा 11) ने साइंस एग्जीबिशन में 'रेलवे ट्रेक क्रैक डिटेक्शन' मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्राप्त की । वहीं सुजीत कुमार सिंह (कक्षा 11) और सृष्टि पांडे (कक्षा 11) ने साइंस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्राप्त की ।

इस सफलता पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती श्वेता कानूडिया जी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये होनहार बच्चे कल के वैज्ञानिक हैं। इनके द्वारा बनाए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल्स विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सी.के. पालित जी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बच्चों के परिश्रम का परिणाम है। बच्चों की इस जीत पर उन्होंने विज्ञान और एटीएल के शिक्षकों को भी बधाई दी। प्रधानाचार्य जी ने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में सफलता यह सिद्ध करती है कि सनबीम स्कूल मुगलसराय अपने लक्ष्य की ओर दृढ़तापूर्वक अग्रसर है ।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य द्वय सहित शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ