Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बसपा प्रत्याशी, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सहित सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता

चंदौली,
चहनियां l क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में बुधवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी मण्डल चहनियां द्वारा विधान सभा मिलन समारोह का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने लक्षुब्रम्ह बाबा का दर्शन पूजन किया । समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय का भव्य स्वागत किया गया ।

फोटो : सदस्यता लेने के बाद केंद्रीय मंत्री के साथ खड़े विभिन्न दलों के लोग

 समारोह में बसपा से विधान सभा सकलडीहा से चुनाव लड़े जयश्याम त्रिपाठी,युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ0 आशुतोष कुमार सिंह ,सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा,पूर्व बसपा प्रत्याशी धानापुर रामहर्ष चंद्रन,सपा लोहिया वाहिनीं के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष विश्वकर्मा, जितेंद्र बहादुर,समाजवादी पार्टी नन्दलाल यादव,कलीम अंसारी सहित सौ लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली ।

भाजपा मण्डल चहनियां के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । केंद्रीय मंत्री ने लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर में शुलभ शौचालय बनवाने की घोषणा किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल सभी दलों के सम्मानित नेता का स्वागत एवं अभिनन्दन है ।

विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मोदी जी के नेतृव में केंद्र में चल रही सरकार के विकास परक योजनाओं का लाभ जनता को मिल रही है । राष्ट्र निर्माण की जो नीति है लोगो को प्रभावित कर रही है । उसी का परिणाम है कि अन्य दलों के नेता जो राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करते है वह भाजपा सरकार में शामिल होकर मोदी जी के नीतियों में विश्वास व्यक्त कर रहे है ।
 
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, प्रमुख अरुण जायसवाल, जितेंद्र पाण्डेय, हरिबंश उपाध्याय, आनन्द सिंह, डॉ0 अखिलेश अग्रहरी, राजेन्द्र पाण्डेय, अरबिंद पाण्डेय, संकठा राजभर, गोपाल गुप्ता, रामसुंदर चौहान, अमृत चौरसिया, अमन सिंह, मुस्ताक अहमद, श्यामसुंदर मौर्या, भानु प्रताप सिंह, रामदयाल साहनी, पूनम चौहान, शशिकला पाण्डेय आदि उपस्थित थे ।
संचालन मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने किया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ