Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पत्रकार सुरक्षा कानून एवं उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अति आवश्यक-आशुतोष सिन्हा

लखनऊ l आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 (वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) ने पत्रकारों को सुरक्षा एवं मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराये जाने के संबंध में विधान परिषद में 5 फरवरी 2024 सोमवार को मांग किया।वहीं आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है।


 उन्होंने कहा पत्रकारों द्वारा सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध खबरों कों उजागर करने में उन्हें निरंतर धमकियां मिल रही है और उनके साथ मारपीट एवं कई दुर्घटनाएं भी होती है जिसमें कई कलमकार अपनी जान भी गवा चुके हैं l इसके साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय होती है l जिसके कारण उन्हें अपना एवं उनके परिजनों का गुजारा करने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है l
जिसके कारण पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना अति आवश्यक है l इसके साथ ही उनका 20 लाख तक का कैशलेस इलाज, नए पत्रकारों को 10000 एवं 20 वर्ष कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकारों को ₹25000 प्रतिमाह गुजारा भत्ता, एक करोड़ तक का बीमा, उन्हें अन्य योजनाओं से लाभान्वित करना एवं आवास विकास हुआ विकास प्राधिकरण के माध्यम से नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर भवन/प्लॉट उपलब्ध कराया जाना जनहित में है l

 जनहित में इस लोक महत्व के सुनिश्चित विषय पर सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग किया l जिसपर सुनवाई करते हुए माननीय सदन ने सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतु सन्दर्भ प्रेषित किया है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ