सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़ीया गांव के समीप ऑटो पलटने से राजेंद्र बिन्द पुत्र रामकृत 38 वर्ष निवासी ग्राम-रेमा थाना अली नगर चन्दौली की मंगलवार को दोपहर में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी l वह अपनी पत्नी कविता के साथ मुगलसराय से कमालपुर दवा लेने ऑटो से जा रहा था l मौका देख ऑटो चालक फरार हो गया l सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया l कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है l वहीं पत्नी कविता को भी गंभीर चोटे आयी है l
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव निवासी रामकृत बिंद का 38 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। राजेन्द्र पैर में साटिका की बिमारी से परेशान था। वह मुगलससराय से सवारी टेम्पू में अपने पत्नी कविता के साथ कमालपुर में दवा और इलाज के लिये जा रहे थे।
जैसे ही वह सकलडीहा कोतवाली के ढोढ़ीया गांव पहुंचे हुए कि अचानक एक बच्चा रोड पार कर रहा था। अचानक ब्रेक लगाने से टेम्पू पलट गया । जिसमें राजेन्द्र बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। वही पत्नी भी घायल हो गयी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने टेम्पू उठाकर घायलों को इलाज के लिये सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने रविन्द्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था l
परिजनों का रोते रोते बुरा हाल
राजेन्द्र की मौत के खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता रामकृत माता उर्मिला पत्नी कविता बेटी रवीना,प्रीतम, पुत्र अमित व संजय का रोते रोते बुरा हाल था।
0 टिप्पणियाँ