रिपोर्ट ! संदीप कुमार
चंदौली,
पीडीडीयू नगर l डीडीयू जंक्शन के अमानत घर के पास मंगलवार को गया के बंशराज गांव निवासी काजल को प्रसव पीड़ा हुई और वह वहीं व्याकुल होकर बैठ गई।उक्त को पीड़ा में देख लगेज स्केनर पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ थाना के आरक्षी औरंगजेब ने तुरंत अपने अधिकारी को सूचना दिया।सूचना पाकर रेलवे डॉक्टर से समन्वय कर उक्त के बारे में अवगत कराते हुए आरपीएफ डीडीयू थाना के महिला उप निरीक्षक सरिता गुर्जर को तुरंत मौके पर भेज गया। जहां रेलवे के अन्य महिला कर्मियों की मदद से उक्त महिला का प्रसव कराया।
महिला ने रेल परिसर में फूल जैसी एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद जच्चा बच्चा दोनो को रेलवे अस्पताल डीडीयू भेजवाया गया।आरपीएफ की मदद के लिए उक्त महिला काजल उसके पिता गनवरी मांझी और मां कालो देवी ने आरपीएफ द्वारा किये गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने ऐसे अनेकों प्रसव कराकर लोगों की मदद किया है और खूब वाहवाही लूटी है l
0 टिप्पणियाँ