Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चाकू गोंदकर उतारा मौत के घाट,शराब ठेका पर उपजा था मामूली विवाद

चंदौली,
मुगलसराय l मंगलवार को राजू सोनकर पुत्र स्व. मुंडे सोनकर 35वर्ष निवासी रतनपुर चौरहट थाना मुगलसराय को मनीष साहनी पुत्र रामप्रसाद साहनी 28वर्ष निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर जनपद वाराणसी ने गले में चाकू गोद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी l पुलिस आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया l वही शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया l


मिली जानकारी के अनुसार चौरहट स्थित देशी शराब के ठेके पर आपस में विवाद होने के कारण आरोपी मनीष साहनी ने राजू सोनकर को गले में चाकू से मार दिया जिससे राजू सोनकर की मौके पर मृत्यु हो गई है। दोनों आपस में पहले से परचित थे l

कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ