Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षालय में छात्र-छात्राओं का चतुर्मुखी विकास होता है - डॉ. राम मनोहर राव

रिपोर्ट - संजय कुमार दिनकर 

फतेहपुर (कानपुर) : शिवदुलारी मेमोरियल विश्वेश्वर प्रसाद उ.मा. विद्यालय चकइटैली, फतेहपुर में 10 फरवरी को शिवदुलारी जयंती एवं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया । विद्यालय के मेधावी छात्र/छात्राओं सहित स्पोर्ट्स में जनपद और मंडल स्तर तक खेलने वाले छात्र/छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राम मनोहर राव द्वारा सम्मानित किया गया ।

विद्यालय के प्रबंधक एवं GOAL के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम मनोहर राव ने बताया कि 10 फरवरी को उनकी माताजी शिवदुलारी देवी की जयंती थी । डाॅ. राव के पिता जी ने 28 वर्ष पूर्व इसी दिन उनकी माताजी के नाम से चकइटैली, फतेहपुर (कानपुर) में शिवदुलारी मेमोरियल विश्वेश्वर प्रसाद उ. मा. विद्यालय  की स्थापना की थी । इसी दिन विद्यालय का वार्षिक उत्सव था, जिसमें मेधावी छात्र/छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए डाॅ. राव ने उन्हें सम्मानित किया । विद्यालय के जो छात्र/छात्राएँ स्पोर्ट्स में जनपद और मंडल स्तर तक खेल कर विद्यालय का नाम रोशन किये तथा जिन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी, उन्हें भी सम्मानित किया गया । 

मुख्य अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य देते हुए डॉ. राम मनोहर राव ने कहा कि शिक्षालय में छात्र-छात्राओं का चतुर्मुखी विकास होता है । शिक्षालय में बच्चों का शारीरिक, मानसिक विकास के साथ-साथ उनका चारित्रिक विकास भी होता है । डाॅ. राव ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने से वे और अधिक उत्साहित होकर पढ़ाई करेंगे तथा अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण होंगे ।

विद्यालय के मेधावी छात्र/छात्राओं कु. रिंकी, रौशनी, शिरीन, विजय, पिंकी, प्रिंसू, आदि को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया । सांस्कृतिक क्रियाकलापों हेतु खुशबू, वर्षा, आरिफ आदि को 'मनोहर सम्मान' से विभूषित किया गया । इस सम्मान का नाम GOAL के अध्यक्ष डाॅ. राम मनोहर राव के नाम पर रखा गया है ।

इस अवसर पर डाॅ. राव जी की जीवनसंगिनी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्रा एवं क्षेत्रीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ