रिपोर्ट! विजय गुप्ता
चन्दौली,
पीडीडीयू नगर l नगर पालिका आउटसोर्सिंग कर्मचारीयो का पिछले ग्यारह माह से वेतन नहीं मिलने से मंगलवार को आखिर सब्र टूट ही गया और 3:00 बजे से अनिश्चितकाल धरने पर बैठकर अपनी मांगे मनवाने की जीद पर अड़ गये l
पालिका कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा 11 माह से वेतन नहीं मिलने से हमलोग भुखमरी के कगार पर पहुँच चुके है l इसके 4 माह पूर्व भी इनलोगों ने 4 दिनों तक हड़ताल किया था। उस दौरान पैसा नहीं होने का हवाला देकर दीपावली के पूर्व 1 माह का वेतन भुगतान करने के वादे के बाद सभी काम पर लौट गये थे।लेकिन वादे तो पूरे हुए नहीं बल्कि अभी तक एक माह का भी वेतन नहीं मिला l जिससे क्षुब्ध होकर आज हम सभी धरने पर बैठे हैं l
इस बाबत धरनारत कर्मियों ने बताया कि पूर्व के हड़ताल में 1 माह का वेतन देने की बात हुई थी वह भी नहीं मिला और इधर हमलोगों को पता चला था कि दो माह का वेतन होली के पहले मिल जायेगा। लेकिन आज पुनः पता चला कि वेतन नहीं मिलेगा बल्कि हमलोगों को काम से बिना वेतन के निकाल दिया जायेगा। ऐसे में हमलोगों के पास आंदोलन के अलावा कोई चारा नहीं है। अगर आज अपराह्न 3 बजे तक भुगतान नहीं हुआ तो उसके बाद पूरे नगर की पेयजलापूर्ति रोक दी जायेगी।
जबतक वेतन नहीं मिलेगा तबतक कार्य ठप्प रहेगा। 200 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारी की नियुक्ति पालिका में है। जिनके सहारे यहाँ की पेयजल आपूर्ति सहित अन्य कार्य होते हैं। ऐसे में यदि पेयजलापूर्ति ठप्प हुई हो नगर में पानी के लिए हाहाकार मचना तय माना जा रहा है।
इस दौरान मृत्युंजय शर्मा, प्रेमनाथ जायसवाल, विवेक गुप्ता,राहुल कुमार, राजेश,चंद्रशेखर,संजय तिवारी,मोहम्मद नईम, हंसराज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे l
0 टिप्पणियाँ