Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली से बसपा ने सत्येन्द्र कुमार मौर्य को बनाया प्रत्याशी

चंदौली l मुख्यालय स्थित दुल्हन वाटिका में मंगलवार को संसदीय क्षेत्र 76 के लिए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया की निर्देश पर  वाराणसी मंडल कोऑर्डिनेटर रामचंद्र द्वारा सत्येन्द्र कुमार मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया गया l वहीं बसपाइयों द्वारा फूल मलाओं से जोरदार स्वागत किया गया तथा पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की प्रबल रणनीति तैयार की गई l

सत्येंद्र कुमार मौर्य मूल रूप से अजगरा विधानसभा के गोसाईपुर गाँव के निवासी हैं l उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद से बसपा के कई पदों पर रहकर बहुजन समाज के लिए काम किया है l बता दें कि पीडीए का नारा देने वाली समाजवादी पार्टी चन्दौली के लिए उच्च वर्ग को प्रत्याशी बनाया है वहीं बसपा ने पिछड़ा वर्ग का प्रत्याशी खड़ा कर राजनैतिक माहौल में भूचाल ला दिया है l

जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि पार्टी मुखिया बहन मायावती ने जो निर्णय लिया है। कार्यकर्ता उसका सम्मान करते हैं। कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन-जन में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें l


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बुझारत राजभर, डा. विनोद कुमार, अवनिश कुमार, मुकेश कुमार एडवाकेट, अमरेश कुमार एडवोकेट, लक्ष्मन राम, सुबाष चंद्र, राकेश शर्मा, शाहिद खान, राजन खान, आलोक चौहान, जय प्रताप राजभर, कमला कांत बिंद, उमापति, वेद प्रकाश, वाराणसी जिलाध्यक्ष रवि कुमार, संतोष भारती, विजय बहादुर, धर्मराज भारती, पन्नालाल भारती, डा. फूलचंद राम, मुरलीधर, छोटू भारती, भगवान, सुनील कुमार, वेद प्रकाश, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, आजम खान, अछैबर बिंद, कमला राजभर, मोहन राजभर, सुरेंद्र राजभर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
अध्यक्षता पूर्व एमएलसी सुबोध राम और संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ