चन्दौली l जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में एमए और बीएड की विभिन्न विषयों की परीक्षा शुरू है। गुरूवार को विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर हिंदी विषय में एक छात्रा को रंगे हाथ नकल करते हुए पकड़े जाने पर प्राचार्य के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से रिस्टीकेट कर दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य द्वारा गठित आंतरिक उड़ा का दल एवं सहायक केंद्राध्यक्ष की रूटीन चेकिंग के दौरान एक छात्रा को श्योर सीरीज के साथ रंगे हाथ नकल करते हुए पकड़ा गया। नकल के आरोप में काशी विद्यापीठ फॉर्म 8 भरवाते हुए उसका रिस्ट्रिक्शन कर छात्रा की उत्तर पुस्तिका ग्रेतर कार्यवाही हेतु विश्वविद्यालय अनुचित साधन प्रकोष्ठ कोभेजने की कार्यवाही की गयी ।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थीयों को परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र ,पेन,कलम, के अलावा अन्य सामग्री ले जाने पर कार्रवाई की जायेगी।
0 टिप्पणियाँ