चन्दौली,
चहनियां l बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश खरवार को हलफनामा पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने के नाम पर बीडीसी द्वारा इंकार करने पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह ने सहयोगियों के साथ मारा पीटा । क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दल बलुआ थाने पर पहुचकर प्रार्थना पत्र देते हुए जान माल की गुहार लगायी ।
मिली जानकारी अनुसार विगत दिनों 66 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चहनियां ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल के खिलाफ जिलाधिकारी को अविश्वास पत्र का हलफनामा प्रस्तुत किया था । जिसमें मुकेश का भी हलफनामा था l गुरुवार की सुबह पपौरा के ही एक मन्दिर में दर्शन पूजन करने गया था। जहां से उसे हस्ताक्षर न करने पर मारा पीटा गया l
बीडीसी मुकेश ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रमुख अरुण जायसवाल के द्वारा भेजे गये जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह उर्फ बबलू व मोनू सिंह मन्दिर के बाहर मुझसे हलफनामे पर प्रमुख के पक्ष में जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने लगे । नही करने पर गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर ले जाने पर मेरे द्वारा विरोध करने पर मारा पीटा । मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया । दोपहर में दो दर्जन से ज्यादा क्षेत्र पंचायत सदस्य बलुआ थाने पर पहुचकर तहरीर देते हुए जान माल की गुहार लगाई है ।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडों की खैर नही है का नारा सरकार देती है किन्तु यहां प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य भी भाजपा के है । जो अब जबरदस्ती पर उतारू है । हम लोग भी इस मामले को लेकर चुप नही रहेंगे ।
0 टिप्पणियाँ