लम्बे समय से बाजार में खपाने का कर रहा था काम
चन्दौली,
धानापुर। नकली नोटों से देश की अर्थव्यवस्था को चपत लगा रहे शातिर अभियुक्त गोपाल पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय 45वर्ष निवासी ग्राम भलुवाही थाना बघैला जनपद रोहतास बिहार को 375000/- रूपये के जाली करेंसी नोट के साथ नगवां पीपा पुल के पास से बुधवार की देर रात हाथ में झोला लिये गत्ते के डिब्बे पर बैठा था को घेरकर पकड़ लिया गया।।पकड़ा गया शातिर लंबे समय से नकली नोटों को बाजारों में खपाने का काम करता था।
धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की अपराध एवं अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर चलते हुए जनपद चंदौली पुलिस ने नकली करेंसी के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।लोक सभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे महत्वपूर्ण दबिश, रात्रि गस्त व संदिग्ध व्यक्ति / वस्तु/वाहन के चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी धानापुर प्रसांत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की थाना पर पंजीकृत अभीयोग मु.अ.सं. 0016/2024 धारा 489बी, 489सी भादवि जिसमे जाली नोट छापने व उसे बाजार मे चलाने का काम किया जाता था। जिसमें दो नफर अभियुक्त जिला कारागार में निरूद्ध कराया गया था। तथा एक अभियुक्त जो मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल है। आज नगवां पुलिस चौकी चोचकपुर पीपा पुल के पास जाली नोट व जाली नोट छापने वाली मशीन के साथ मौजूद हैं तथा किसी का इन्तजार कर रहा है अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।
पकड़े गए अभियुक्त का तलाशी/बरामद विवरण
पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी ली गयी तथा गत्ते को देखा गया तो वह एक प्रिन्टर का डब्बा था जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें एक अदद प्रिन्टर EPSON कम्पनी का व अलग अलग रंग के इंक व केबल मिले तथा तीन अदद मुद्रा छापने वाला पेपर व विभिन्न सीरियल नं0 के 03 लाख 75 हजार जाली भारतीय मुद्रा (100 रूपये के 1700 जाली नोट तथा 500 रूपये के 410 जाली नोट) मिला।
पूर्व की धटना का विवरण
थाना स्थानीय पर दिनांक 03.02.24 को थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा रूपये 118100/- (एक लाख अठ्ठारह हजार एक सौ रूपये) के जाली करेंसी नोट मय एक अदद मोटरसाईकिल मय 03 अदद मोबाईल व 01 अदद वाईफाई राऊटर के साथ 02 नफर शातिर अभियुक्तगण 1.अमरेश पाठक पुत्र शिवमूरत पाठक निवासी ग्राम बथावर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली 2. अरविन्द यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम कैलावर थाना बलुआ जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया था, जिनके विरूद्ध मु.अ.सं. 0016/2024 धारा 489बी, 489सी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार में निरूद्ध कराया गया था। जिसमें दो नफर अभियुक्त जिनके द्वारा नोटों की छपाई की जाती थी मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।
अभियुक्त से पूछताछ विवरण
अभियुक्त गोपाल पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी ग्राम भलुवाही थाना बघैला जनपद रोहतास बिहार पूछने पर बताया कि हम लोग साहब मै तथा मेरा भाई गोकुल पाण्डेय पहले अहमदाबाद में कम्प्यूटर प्रिन्टिंग के माध्यम से साड़ी व कपड़े प्रिन्ट व डिजाईन का कार्य करते थे, कोरोना काल में लाकडाऊन की वजह से फैक्ट्री बन्द हो गयी तो हम लोग घर आ गये, परिवार के पालन पोषण में समस्या होने लगी आर्थिक तंगी के कारण हम लोगों के मन में खयाल आया कि क्यों न हम लोग भारतीय जाली मुद्रा प्रिंटिंग मशीन से छापने का कार्य करें, कि बस यूट्यूब आदि संसाधनों से जानकारी इकठ्ठा करते करते हम लोगों ने भारतीय जाली मुद्रा की छपाई का कार्य शुरू कर दिये । भारतीय जाली मुद्रा के छपाई के कार्य मे उच्च कोटी का पेपर इस्तेमाल किया जाता है जो A4 साइज का होता है जो काले रंग का लिफाफा जिसपर JK Excel Bond 80 GSM लिखा है इसी के कागज जाली रुपये के छपाई मे हम लोग उपयोग करते है
0 टिप्पणियाँ