चंदौली,
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के अमवाल गांव निवासी रामबचन पाल पुत्र बद्दू पाल को नाबालिक लड़की के बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास से बुधवार की शाम को लड़की के साथ पकड़ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
सकलडीहा कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के परिजनों ने मंगलवार को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि उसके नाबालिक पुत्री को अमावल गांव निवासी रामबचन पाल शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलीस तत्काल अभियाेग पंजीकृत कर नाबालिक की खोजबीन में जूट गई।
वहीं बूधवार की शाम को उक्त अभियुक्त संग नाबालिक लड़की बरामद कर ली गई गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार सिंह, उ0नि0 शिवकुमार, महिला कांस्टेबल रीमा यादव शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ